{"_id":"57cf149c4f1c1bb0303193d7","slug":"supari-husband-had-was-murdered-by-contract-killers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने दी थी सुपारी, भाड़े के हत्यारों ने किया था कत्ल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने दी थी सुपारी, भाड़े के हत्यारों ने किया था कत्ल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
murder case, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पुलिस ने पूनम की हत्या के मामले में उसके पति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लूटे गए गहने भी बरामद कर लिए। पति ने ही भाड़े के हत्यारों से पूनम का कत्ल करवाया था।
विगत 29/30 अगस्त की रात दतिया गेटबाहर शांति निवास के फ्लैट नंबर 21 में पूनम की हत्या कर घर में रखे गहने और रुपये लूट लिए गए थे। पुलिस ने पूनम के पति विनीत को हिरासत में लेकर कड़ाई पूछताछ की तो वह टूट गया और सबकुछ पुलिस को बता दिया। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने दावा किया कि विनीत ने हत्याकांड में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है। दरअसल विनीत को अपनी पत्नी पर शक था और इस कारण आए दिन झगड़ा होता था। उसने पूनम की कत्ल की योजना बना ली।
इसके लिए के सचेंडी थाना क्षेत्र के भौंती (कानपुर नगर) निवासी लक्ष्मण कुमार और वहीं जगतपुर निवासी कमल कुमार को 1.80 लाख की सुपारी दी थी। घटना की रात विनीत कानपुर में ही थी और वहीं से पत्नी की हत्या के लिए इन दोनों को रवाना कर दिया। बतौर एडवांस आठ रुपये भी दिए और कहा कि काम होने के बाद बाकी रकम का भुगतान करेगा। इन दोनों ने पूनम की हत्या के बाद उसके घर में रखे गहने और नगदी भी समेट ली थी।
विज्ञापन
विनीत की निशादेही पर पुलिस ने लक्ष्मण और कमल को भी गिरफ्तार लिया। लूटे गए गहने, नगदी, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, कैमरा,चाकू, तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिए गए।