{"_id":"5bf70326bdec2241c465b995","slug":"student-grup-queral-to-stone","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र गुट भिड़े, हुआ पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र गुट भिड़े, हुआ पथराव
jhansi
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
police jeep
- फोटो : demo
राजकीय पॉलीटेक्निक में आपस में दो छात्र गुटों में विवाद हो गया। जिसके चलते छात्रों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। इसके बाद एकत्रित हुए छात्रों ने हाथों में लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे को दौड़ाया। जिससे और विवाद पैदा हो गया। सूचना मिलते ही थाना सीपरी बाजार व ग्वालियर रोड चौकी पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
थाना सीपरी बाजार स्थित ग्वालियर रोड स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में बृहस्पतिवार की रात छात्रों में विवाद हो गया। थोड़ी देर में ही मामले ने दो गुटों के बीच रूप धारण कर लिया। एक गुट के एकत्रित हुए छात्रों ने हाथों में लाठी-डंडे लेकर दूसरे गुट के छात्रों को दौड़ा दिया। इसके बाद छात्रों ने हंगामा कर दिया, खबर मिलते ही अन्य छात्र भी एकत्रित हो गए। सड़क पर छात्रों के हाथों में लाठी व डंडे देखकर राहगीर भी घबराकर भाग खड़े हुए। हॉस्टल की छतों पर खड़े छात्रों ने एक दूसरे को ललकारना भी शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही थाना सीपरी व ग्वालियर रोड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर हंगामा कर रहे छात्र शांत हुए। सूचना पाकर प्रधानाचार्य भी पहुंचे। किसी तरह छात्रों को समझाकर मामला शांत कराया। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस आसपास डटी रही।