फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   student case

छात्रावास की भूमि पर कब्जा

Thu, 07 Jul 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय के मनकापुर छात्रावास की जमीन पर असामाजिक तत्वों ने कब्जा कर लिया है। कॉलेज के प्राचार्य इसकी शिकायत पर एसएसपी मनोज तिवारी ने नवाबाद थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


कालेज के प्राचार्य डा. सुरेश चंद्र ने बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बताया है कि ग्वालियर रोड स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय के बने मनकापुर छात्रावास की जमीन पर असामाजिक तत्वों ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने दस्तावेज सौंपते हुए बताया कि आचार्य पं. रघुनाथ विनायक धुलेकर ने कालेज व चिकित्सालय स्थापित किया था। मनकापुर छात्रावास की भूमि पर भारत सरकार से अनुदान के रूप में मिली धनराशि से हर्बल औषधीय पौधों का रोपण किया गया था। यह भूमि प्रदेश के राज्यपाल के नाम की गई थी मगर सरकारी अभिलेखों में यह दर्ज नहीं हो सका।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छात्रावास की भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया गया है, जिसे मुक्त कराया जाए। मामले की गंभीरता को देख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नवाबाद थाने को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। वहीं, नवाबाद थानाध्यक्ष ने मामले की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed