फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SSP office soldier bike theft

एसएसपी कार्यालय से सिपाही की बाइक चोरी

Wed, 06 Jul 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
 SSP office soldier bike theft
thiefing, case, jhansi news - फोटो : demo

विज्ञापन
झांसी। 15 दिन पहले जेल परिसर में हुई चोरियों का सुराग भी पुलिस नहीं लगा पाई कि सोमवार की शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एक पुलिस कांस्टेबल की बाइक चोरी करके चोरों ने पुलिस को फिर चुनौती दे दी। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के प्रधान लिपिक कार्यालय में तैनात कांस्टेबल गौरव गौतम सोमवार को बाइक संख्या  से ड्यूटी पर आए थे। उन्होंने बाइक अति सुरक्षित परिसर में खड़ी कर दी और अंदर चले गए। शाम चार बजे तक बाइक वहां पर खड़ी हुई थी। शाम छह बजे जब वह घर जाने के लिए कार्यालय से बाहर आए तो बाइक गायब थी।
विज्ञापन


काफी तलाशने पर भी जब बाइक नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। लेकिन अपने ही साथी की बाइक चोरी की घटना को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। आदेश के बावजूद नाकेबंदी करके चेकिंग नहीं करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 15 दिन पहले दिनदहाड़े जेल परिसर में कई लोगों की डिग्गी से रुपये, मोबाइल और अन्य जरूरी सामान चोरी चला गया था। एक महिला की तो स्कूटी ही चोरी हो गई थी। इसके अलावा बीते 15 दिन के भीतर चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन किसी का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है। नवाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed