फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Srerah Kick - punches , commotion , jams

सरेराह चले लात-घूंसे, हंगामा, जाम लगा

Wed, 14 Sep 2016 01:58 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Wed, 14 Sep 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Srerah Kick - punches , commotion , jams
सरेराह चले लात-घूंसे, हंगामा, जाम लगा - फोटो : demo
नंदनपुरा में कुल्ला करते समय थूके गए पानी के छींटे पड़ने से दो लोगों के बीच हुआ मुंहवाद हंगामे में बदल गया। दोनों लोगों की ओर से कई लोग एकत्र हो गए और सरे राह उनके बीच जमकर लात घूंसे चले। मारपीट में घायल हुए एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ पीटने व रुपये लूटने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ताज कंपाउंड निवासी कल्लन की नंदनपुरा में मुर्गे का मीट बेचने की दुकान है। उसकी दुकान के सामने हैंडपंप लगा हुआ है। सुबह करीब 10 बजे कल्लन दुकान से हैंडपंप पर पानी लेने के लिए गया था। वहां खड़े एक व्यक्ति ने मुंह में पानी भरकर थूक दिया, जिसके छींटे कल्लन पर पड़ गए। जब उसने विरोध किया तो पानी पीकने वाले ने गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। यही नहीं, उसने फोन करके अपने लोगों को बुला लिया। कुछ देर में वहां पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। जब इसकी सूचना कल्लन के पक्ष के लोगों को हुई तो वह भी पहुंच गए। इससे कुछ देर में दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। कुछ लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। कुछ देर में थाना सीपरी बाजार का फोर्स मौके पर पहुंचा और समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

कल्लन ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि जब वह हैंडपंप पर पानी भरने गया तो वहां पर अशोक यादव, धर्मेद्र व दो अज्ञात लोग मौजूद थे। आरोपियों ने उसे गाली-गलौज दी। विरोध करने पर कट्टा निकालकर जान से मारने की नीयत से तान दिया। कट्टा की बट से सिर पर प्रहार किए। लात-घूंसों से पीटा और दुकान की गुल्लक में रखे 45-50 हजार रुपये लूट लिए। आरोपी मरणासन्न करके भाग गए। थाना पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed