{"_id":"57f7f24e4f1c1b5e1526fd6e","slug":"simraha-two-sides-in-the-conflict-sticks-out-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमराहा में दो पक्षों में संघर्ष लाठी-डंडे चले, फायरिंग की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिमराहा में दो पक्षों में संघर्ष लाठी-डंडे चले, फायरिंग की
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime news jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर बाजार के सिमराहा में शुक्रवार की सुबह खेत में पशुओं के घुसने पर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई। दोनों पक्षों से करीब 12 लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा। देर रात तक किसी भी पक्ष ने थाने पर लिखित शिकायत नहीं की थी।
पुलिस ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे रामस्वरूप और रामरतन कुशवाहा के खेत में पशु घुस गए थे, जिसका उन्होंने विरोध किया तो दूसरे पक्ष ने गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद दोनों पक्षों के बीच में विवाद बढ़ गया और उनके बीच में लाठी-डंडे चलने लगे।
तभी कुछ लोगों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इससे महिलाओं और बच्चों में चीखपुकार मचने लगी।
चर्चा तो यह भी है कि कुछ लोगों ने खेत पर बनी झोपड़ी में भी आग लगा दी। इसकी सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक फायरिंग करने वाले भाग निकले। पुलिस ने एक पक्ष से घायल रामरतन, रामस्वरूप, पुष्पा, पूजा, सुनीता का मेडिकल परीक्षण कराया। बताते हैं कि दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष स्वतंत्र सिंह का कहना है कि मौके पर मिले घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। देर रात तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं की है, ताकि रिपोर्ट दर्ज की जा सके। आगजनी और फायरिंग की बात से उन्होंने इनकार किया है।