{"_id":"dc7687ab8999419e651453630fc7dbc5","slug":"sand-filled-tractor-tahseeldar-on-leave-or-threatened-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू भरा ट्रैक्टर न छोड़ने पर तहसीलदार को धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालू भरा ट्रैक्टर न छोड़ने पर तहसीलदार को धमकी
झांसी / ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालू से भरा एक ट्रैक्टर छोड़ने को लेकर सोमवार को टहरौली तहसीलदार को फोन पर धमकी मिली। सत्ताधारी दल के एक नेता पर धमकाने का आरोप लगाया गया है। यह प्रकरण प्रशासनिक हलके में दिन भर चर्चा में रहा। हालांकि, इस पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
सूत्रों के अनुसार टहरौली के तहसीलदार गुलाब सिंह के मोबाइल पर सोमवार की सुबह फोन आया, जिस पर सत्ताधारी दल के एक नेता ने उन्हें पकड़े गए बालू से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने को कहा। मना करने पर नेता ने तहसीलदार को धमकाया। तहसीलदार ने तत्काल इसकी सूचना टहरौली के उप जिलाधिकारी को दी। बाद में उप जिलाधिकारी व तहसीलदार ने इस प्रकरण से जिलाधिकारी को अवगत कराया।
इस मामले में जिलाधिकारी अनुराग यादव ने बताया कि उनके पास अब तक कोई लिखित में शिकायत नहीं आई है। लिखित शिकायत आने पर जांच कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अधिकारी पूरे मनोबल के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। किसी के दबाव में आने की जरूरत नहीं है।