{"_id":"575b150c4f1c1b3b0c9c5a0e","slug":"protesters-notice-alimco-complaint-from-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनकारियों को नोटिस, एलिम्को की शिकायत डीएम से ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रदर्शनकारियों को नोटिस, एलिम्को की शिकायत डीएम से
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिला पुलिस ने जीआईसी ग्राउंड में दिव्यांगों को उपकरण बांटने के दौरान हुए प्रदर्शन को गंभीरता से लिया है। प्रदर्शनकारियों को नोटिस जारी करके जवाब-तलब किया गया है। दूसरी तरफ एसपी दिनेश कुमार सिंह ने डीएम अजय कुमार शुक्ला को पत्र लिखकर एलिम्को प्रबंधन की शिकायत की है। इसमें कहा है कि समारोह के दौरान ठीक इंतजाम नहीं किए गए जिससे असहज हालात बन गए।
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को जीआईसी ग्राउंड में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती और केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येसो नाईक ने संयुक्त रूप से 1854 दिव्यांगों को उपकरण बांटे रहे थे, तभी एकजुट होकर आए करीब 24-25 दिव्यांगों ने हुए प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि उन्हें भीख नहीं सम्मान चाहिए। वे नारेबाजी करते हुए वह मंच के नजदीक पहुंच गए, जिससे वहां मौजूद जिला और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मंच पर अफरातफरी का माहौल बन गया था।
पुलिस ने तुरंत घेराबंदी करके उन्हें घेरे में लेकर समझा बुझाकर शांत किया। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने स्थानीय खुफिया इकाई के अलावा पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान लगाते हुए नाराजगी जताई थी। इसे पुलिस प्रशासन ने काफी गंभीरता से लिया है, क्योंकि मामला वीआईपी सुरक्षा से जुड़ा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को खुफिया विभाग की रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी ने प्रदर्शन करने वाले को नोटिस भेजकर जवाब तलब करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति प्रदर्शन करना गैर कानूनी है। यदि उनकी कोई मांग थी अथवा ज्ञापन सौंपना था, तो जिला प्रशासन से अनुमति लेनी चाहिए। जवाब संतोषजनक नहीं आने पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी तरफ, शुक्रवार को एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कहा है कि एलिम्को ने समारोह के दौरान दिव्यांगों के लिए समुचित इंतजाम नहीं किए थे। इस कारण सुरक्षा व्यवस्था में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।