फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Polytechnic students moved into sticks, stones

पालीटेक्निक के छात्रों में चले लाठी-डंडे, पथराव

Sun, 04 Dec 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Dec 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic students moved into sticks, stones
पालीटेक्निक के छात्रों में चले लाठी-डंडे, पथराव - फोटो : Demo Pic
राजकीय पालीटेक्निक कालेज में शनिवार की सुबह क्लास में शिक्षक से अभद्रता करने पर छात्र गुटों के बीच संघर्ष हो गया। उनके बीच करीब एक घंटे तक लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इस दौरान कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर उपद्रवी छात्रों पर काबू पाया। कालेज प्रशासन ने एक छात्र का कॉलेज से नाम काटने की डायरेक्टर से संस्तुति कर दी है। चिह्नित छात्रों को एक सेमेस्टर की परीक्षा से रोका जाएगा।
विज्ञापन


पॉलीटेक्निक कॉलेज में इलेक्ट्रिकल प्रथम में केमिस्ट्री की क्लास चल रही थी। शिक्षक सुनील पढ़ाते समय अनुशासन की बात करने लगे। उन्होंने कक्षा में बैठे छात्रों से कहा कि वह हॉस्टल के छात्रों से दूर रहें क्योंकि उनका पढ़ाई पर कोई ध्यान नहीं है। शिक्षक  की बात को सुनकर हॉस्टल में रहने वाला छात्र सोनभद्र निवासी कृष्णानंद खड़ा हो गया। उसने शिक्षक की बातों का विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


जब क्लास के छात्रों ने रोका तो उसने शिक्षक से अभद्रता कर दी। इस पर क्लास में बैठे छात्रों ने उसकी पिटाई कर दी। इसकी सूचना मिलने पर हॉस्टल के छात्र कॉलेज पहुंचे। उन्होंने क्लास में बैठे छात्रों को चारों तरफ से घेरकर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। क्लास में पढ़ रहे छात्र भी बाहर मैदान में आ गए और दोनों के बीच में पथराव होने लगा। छात्रों के बीच चल रहे संघर्ष की सूचना कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को दी। कॉलेज पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग करके झगड़ा कर रहे छात्रों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य एएल वर्मा ने बताया कि छात्र कृष्णानंद का कॉलेज से नाम काटने के लिए डायरेक्टर को पत्र भेज दिया गया है। संघर्ष करने वाले छात्रों को चिह्नित किया जा रहा है। पांच छात्र चिह्नित हो चुके हैं, जिनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए एक सेमेस्टर की परीक्षा नहीं देने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed