{"_id":"57250ea64f1c1b9934a91aac","slug":"police-gripe-casual-theif-woman-has-identify","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा लुटेरा, महिला ने की शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा लुटेरा, महिला ने की शिनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शनिवार की दोपहर एक शातिर लुटेरा नवाबाद थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़े गए बदमाश ने पूछताछ में छिनैती व लूट की कई वारदातों को अंजाम दिए जाने की बात कबूल की है। चित्रा चौराहा-स्टेशन रोड से चलती आपे महिला से बैग छीने जाने की घटना भी इसी ने की थी। पीड़िता ने बदमाश की शिनाख्त भी कर दी है। अब पुलिस टीम उसके साथियों की तलाश में जुट गई है।
नवाबाद थाना क्षेत्र में जनवरी से अभी तक दो दर्जन से अधिक छिनैती व लूट की वारदातें हो चुकी हैं। इसके चलते पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुईं हैं। पुलिस सूत्र बताते हैं कि शनिवार की दोपहर में मुखबिर से सूचना मिली कि जेल चौराहा के पास एक बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस पर सादा वर्दी में जेल चौराहा पर पुलिस की टीमों को लगाया गया। पुलिस ने घेराबंदी करके वारदात को अंजाम देने से पहले ही बदमाश को दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि वह खनियाधाना शिवपुरी मध्यप्रदेश का रहने वाला है।
झांसी शहर के अंदर छिनैती और लूट की अनगिनत वारदातों को अंजाम दे चुका है। पिछले दिनों हुई छिनैती की आधा दर्जन वारदातों को उसने अंजाम देना कबूल किया है। उसने पुलिस को बताया कि वारदात को अंजाम देकर वह हाइवे से शिवपुरी भाग जाता था। जब एक पखवाड़ा हो जाता था, तो दोबारा वारदात को अंजाम देने के लिए आ जाता था। उसने लूट की वारदात में साथ देने वाले अपने कई साथियों के नामों का भी खुलासा किया है, जिनकी पुलिस टीम ने सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने पिछले दिनों छिनैती की शिकार बनी महिला को थाने पर बुलाया। लुटेरे को देखकर महिला और उसके पति ने बताया कि यही बदमाश उसके हाथ से पर्स छीनकर पुलिया नंबर नौ प्रेमनगर की तरफ भागा था।