{"_id":"585590f54f1c1b2e2964996b","slug":"police-got-the-lot-but-could-not-escape","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को बहुत नचाया, पर बच नहीं पाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को बहुत नचाया, पर बच नहीं पाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime news jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साल से पुलिस को नाच नचा रहा शातिर और चालक ईनामी चोर बबलू डांसर आखिरकार नवाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। बबलू अक्सर भेष बदलकर पुलिस को गच्चा देता था। इसे पकड़ने के लिए पुलिस ने मुखबिर के जरिए इसे शराब पिलवाई और फिर जब वह नशे में टुन्न हो गया तो उसे पकड़ लिया गया।
पुलिस ने बताया कि हंसारी इलाके की हरिजन कालोनी निवासी बबलू डांसर प्रेमनगर, सीपरी बाजार, कोतवाली, नवाबाद और रक्सा में चोरी कई वारदातें कर चुका है। पिछले एक साल के भीतर बबलू ने कुछ और लोगों को चोरी के गुर सिखाकर एक बड़ा गैंग खड़ा कर लिया। इसके गिरोह में खिरकपट्टी निवासी रविंद्र राय, ग्वालटोली निवासी भूपेंद्र यादव, खैलार बबीना निवासी मदनलाल अहिरवार, टपरियन प्रेमनगर निवासी धर्मेंद्र अहिरवार, कांशीराम कालोनी बरुआसागर निवासी अनिल सक्सेना और खैलार बबीना निवासी नौशाद हैं। बबलू के कई साथी तो पुलिस के हत्थे आ जाते थे लेकिन भेष बदलने में माहिर बबलू डांसर हर बार चकमा देकर बच निकल जाता था। बबलू कभी बाबा, कभी तरह-तरह की हेयर स्टाइल तो कभी कुछ और भेष बनाकर पुलिस की नजरों के सामने से ही निकल जाता था।
नवाबाद थाना पुलिस ने मुखबिर के जरिए बबलू के लिए जाल बिछाया। मुखबिर ने उसे शराब पिलवाई और जब नशे में हो गया तो पुलिस को सूचित कर दिया। तब पुलिस ने बबलू को मऊरानीपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। नवाबाद थाना प्रभारी बीएल यादव ने बताया चालक बबलू डांसर पकड़ने के लिए यह तरकीब अपनाई गई और उसे पकड़ लिया गया।