{"_id":"7e39db238fe79b5f024347955cea7f3c","slug":"pita-putri-ko-bandhak-bana-kar-loota-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्री को बंधक बना कर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता-पुत्री को बंधक बना कर लूटा
झांसी / ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को सरेशाम सीपरी बाजार थानांतर्गत आईटीआई सिद्धेश्वर नगर के एक मकान में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने पिता-पुत्री को बंधक बनाकर करीब दो लाख रुपये के जेवर और 10 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह बंधक मुक्त पिता-पुत्री के शोर मचाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंचा। पुलिस ने नाकाबंदी करवाकर बदमाशों की तलाश की मगर सफलता नहीं मिली।
पोस्ट आफिस से सेवानिवृत्त राजकुमार गुप्ता पुत्र गुल्लन प्रसाद गुप्ता अपने कमरे में सोये हुए थे। उनकी बेटी प्रीति कमरे में बैठकर टीवी देख रही थी जबकि पत्नी गिरजा मंदिर पूजा करने गई थी। शाम के समय तीन हथियार बंद बदमाश दरवाजा खोलकर घर के अंदर घुस आए। बदमाशों ने बेटी प्रीति को कब्जे में लिया। इसके बाद वह पिता के कमरे में गए। बदमाशों की आहट पर जागे राज कुमार ने शोर मचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने तमंचा तानकर मुंह बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने दोनों को कमरे में रस्सी से बांधा और चाबी कब्जे में लेकर अलमारियों को खोलकर खंगाला। लूटपाट करने के बाद बदमाश सभी को कमरे में बंद कर भाग गए।
बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह बंधक मुक्त पिता-पुत्री के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, सीओ सिटी कल्याण सिंह, फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित ने बताया कि बदमाश सोने की जंजीर, झुमकी, टाप्स, नथनी, पायल आदि सोने के जेवरात और करीब 10 हजार रुपये लूटकर ले गए हैं।