फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Perpetrators of the 10-year rigorous imprisonment

दुष्कर्मी को 10 साल का सश्रम कारावास

Wed, 25 Nov 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 25 Nov 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
 Perpetrators of the 10-year rigorous imprisonment
झांसी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश /फास्ट ट्रैक कोर्ट सुरेश चंद्र की अदालत ने बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार थाना उल्दन क्षेत्र में स्थित एक होटल के मालिक की नौ वर्षीय नातिन गांव के ही विद्यालय में कक्षा पांचवीं की छात्रा थी। 18 नवंबर 2011 को बालिका रोज की तरह सुबह पौने दस बजे घर से विद्यालय गई थी। दोपहर बारह बजे गांव का एक व्यक्ति उसे लहूलुहान अवस्था में गोद में लेकर घर आया।
विज्ञापन


बालिका ने परिजनों को बताया कि उसके साथ होटल के नौकर ग्राम रतौंसा निवासी जगदीश अहिरवार ने लखेरी नदी के पास बुरा काम किया है। परिजन बालिका को तत्काल मऊरानीपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से मेडिकल कालेज के रेफर कर दिया गया था। आरोपी के खिलाफ उल्दन थाने में धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद अभियुक्त जगदीश अहिरवार को दस साल के सश्रम कारावास व पांच हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर अभियुक्त को छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। घटना के बाद से अभियुक्त जेल में ही है। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता जाहिद मंसूरी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed