फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mobail ki dukan se chori

मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी

Sun, 29 Apr 2018 01:37 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sun, 29 Apr 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
mobail ki dukan se chori
thief, jhansi news - फोटो : demo
थाना नवाबाद क्षेत्र स्थित एक मोबाइल की दुकान में घुसे बदमाश लाखों रुपये के मोबाइल चोरी कर भाग निकले। बदमाश दुकान से लैपटॉप व सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क भी चोरी कर ले गए। सुबह संचालक दुकान खोलकर अंदर पहुंचे तो माल नदारद देखकर घबरा गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क चोरी चले जाने के कारण पुलिस को बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने दुकान का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देवलाल चौबे का अखाड़ा डडियापुरा निवासी राजकुमार राय की गल्ला मंडी रोड स्थित जय बालाजी मोबाइल के नाम से दुकान है। शुक्रवार की रात वह प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। इसी बीच शुक्रवार व शनिवार की रात बदमाश दुकान के पीछे बनी मंडी समिति की कॉलोनी की छत पर पहुंचे। इसके बाद दुकान के पीछे लगे रोशनदान को तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद बदमाशों ने दुकान में रखे विभिन्न कंपनियों के मोबाइल, लैपटॉप चोरी कर लिए। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की हार्ड डिस्क भी चोरी कर ली। इसके बाद बदमाश पीछे के ही रास्ते से भाग निकले। सुबह राजकुमार राय दुकान खोलकर अंदर पहुंचे तो मोबाइल व अन्य सामान गायब देखकर घबरा गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नवाबाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


छह साल पहले भी हुई थी चोरी
राजकुमार राय की दुकान पर पिछले छह साल पहले भी बदमाश हाथ साफ कर चुके हैं, लेकिन आज तक घटना का खुलासा नहीं हो सका। संचालक के अनुसार उस दौरान भी लाखों का माल चोरी गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed