फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mnclon places to paste posters

मनचलों के जगह-जगह पोस्टर चस्पा

Sun, 27 Mar 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mnclon places to paste posters
rape, jhansi news - फोटो : demopic
झांसी। ओरछा में विदेशी महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों की पुलिस शहर में सरगर्मी से तलाश कर रही है। मनचलों के जगह-जगह पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं। वहीं, ओरछा थाने की पुलिस टीमें प्रेमनगर व नवाबाद थाना क्षेत्र में सुरागकशी कर रही हैं।
विज्ञापन


21 मार्च को स्विट्जरलैंड और फ्रांस की दो महिला मित्र ओरछा घूमने आईं थीं। दोनों महिलाएं पर्यटक जहांगीर महल के अंदर फोटोग्राफी और सेल्फी ले रही थीं। उसी समय महल में पहुंचे दो युवकों ने महिलाओं से छेड़छाड़ की थी। सूचना पाकर ओरछा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तब तक दोनों भाग निकले थे। दोनों महिला पर्यटकों ने अपने साथ हुई वारदात की थाने पर लिखित शिकायत की। इस दौरान उन्होंने अपने कैमरे में कैद हुए दोनों मनचलों की फोटो भी पुलिस को सौंपी। दोनों विदेशी महिलाओं ने इसकी शिकायत दिल्ली में एंबेसी में की, जिससे ओरछा पुलिस में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


मनचलों की धरपकड़ के लिए ओरछा की दो पुलिस टीमों ने झांसी में भी डेरा डाल लिया है। जगह-जगह दोनों युवकों के पोस्टर चस्पा करवा दिए गए हैं ताकि कोई सुराग हाथ लग सके। थानाध्यक्ष विवेक शर्मा ने बताया है कि सुराग हाथ लगे हैं कि जहांगीर महल में विदेशी पर्यटकों से छेड़छाड़ करने वाले मनचले झांसी शहर के हैं। संभावना है कि दोनों युवक प्रेमनगर अथवा नवाबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed