{"_id":"5aee13284f1c1b350b8b85eb","slug":"mahila-gang-pakdi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में चोरी करने वाली महिला गैंग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में चोरी करने वाली महिला गैंग गिरफ्तार
amarujala
Updated Sun, 06 May 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में चोरियां करने वाले एक गिरोह की तीन महिलाओं को जीआरपी ने स्टेशन से गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का माल भी बरामद हुआ है। महिलाएं लंबे समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रही थीं। पूछताछ के बाद रिपोर्ट दर्ज कर महिलाओं को जेल भेज दिया गया है।
ट्रेनों में लगातार हो रहीं चोरी की वारदातों से जीआरपी की नींद उड़ी हुई है। शनिवार सुबह जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ प्लेटफार्म नंबर 4/5 से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। थाने लाकर पूछताछ करने पर महिलाओं ने अपने-अपने नाम ग्वालियर के थाना हजीरा क्षेत्र स्थित झोपड़पट्टी निवासी रोशनी, संगीता और अंजली बताए।
इनके पास से पुलिस ने दो बैग व मोबाइल बरामद किए। बैग में चोरी का माल, पासपोर्ट व अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ मेें पता चला है कि महिलाएं गिरोह बनाकर ट्रेनों में सवार होती थीं। इसके बाद भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाकर सामान लेकर उतर जाती थीं। अब तक कई चोरी की वारदातों को भी अंजाम दे चुकी हैं। ये महिलाएं ग्वालियर से ट्रेनों में सवार होकर आगरा और झांसी स्टेशन के लिए सवार होती थीं। इसके बाद घटना को अंजाम देकर छोटे स्टेशनों पर उतर जाती थीं।