फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   loggerheads SP supporters

सपा समर्थक आपस में भिड़े

Mon, 14 Dec 2015 02:32 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 14 Dec 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
loggerheads SP supporters
झांसी। इलाहाबाद बैंक चौराहे पर एक ऑफिस के सामने गाड़ी लगाने को लेकर समाजवादी पार्टी के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष के  व्यक्ति को पकड़कर नवाबाद थाने पहुंचे दूसरे पक्ष के नेता पर हमला बोल दिया। किसी तरह पुलिस ने नेता को बचाया। बाद में बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसएसपी व एसपी सिटी ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। समाजवादी पार्टी के नेता राहुल यादव का ड्राइवर अंगम इलाहाबाद बैंक चौराहे पर गाड़ी का पंचर बनवाने गया था। उसने सपा के ही समर्थक विनय शर्मा के ऑफिस के सामने गाड़ी खड़ी कर दी। गाड़ी हटाने को लेकर उनका विवाद हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने ड्राइवर की पिटाई कर दी। यह जानकारी ड्राइवर अंगम ने राहुल यादव को दे दी। इस पर राहुल अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां झगड़े के दौरान राहुल दूसरे पक्ष के  एक व्यक्ति को अपनी गाड़ी में डालकर थाना नवाबाद में लेकर पहुंच गए। राहुल जब थाने में सीओ व थानेदार को घटना की जानकारी दे रहे थे,  तभी काफी संख्या में विनय पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। पुलिस के अनुसार भीड़ ने थाने में घुसकर राहुल यादव पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस ने राहुल को कमरे में बंद करके बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस लाइन व आसपास के थानों का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने थाने में घुसी भीड़ को खदेड़ा। मौके पर पहुंचे एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत किया।
इस मामले में एक-दूसरे के खिलाफ दी गई तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सैय्यद वसीम अहमद निवासी बारह सैंयर गेट कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके बहनोई अजीमउद्दीन अपनी एमएम गैरिज पर थे, तभी राहुल यादव असलाह लेकर अपने पांच साथियों के साथ आ धमके। आते ही उन्होंने बंदूक लगाकर मारपीट शुरू कर दी और जबरन उन्हें गाड़ी में डाल लिया। चौराहे पर भीड़ में गाड़ी फंसने पर वह उन्हें छोड़कर भाग गए। विपक्षी लगातार कह रहे थे कि आगे कभी भी मार डालेंगे।


वहीं, राहुल पक्ष की ओर से चालक अंगम पुत्र होर्नी निवासी असम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह टाटा सफारी संख्या यूपी93एएफ- 8001 का पंचर इलाहाबाद बैंक चौराहा पर बनवा रहा था। उसी समय विनय शर्मा आए और गालियां देते हुए उसकी पैंट से पांच हजार रुपये निकाल लिए। उसके साथ मारपीट भी की। मोबाइल छीनने की भी कोशिश की गई। उसने किसी तरह जान बचाई। मौके पर पहुंचे राहुल यादव द्वारा एक व्यक्ति को पकड़कर थाने में लाकर पुलिस को सौंप दिया, जिसका नाम सैय्यद अजीजउद्दीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed