{"_id":"4d11de24ff5d130e7136a0b03a503e70","slug":"locking-and-four-hundred-thousand-bucks-disappeared-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ताला लगा रहा और गायब हो गए रुपये चार लाख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला लगा रहा और गायब हो गए रुपये चार लाख
ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
झांसी। रेलवे स्टेशन के विश्रामालय के लॉकर से बदमाश एक यात्री का ट्राली बैग चोरी कर ले गए। ट्राली बैग में यात्री के चार लाख रुपये रखे हुए थे। जीआरपी ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अहमदाबाद के सुदर्शन सोसायटी निवासी बर्तन व्यापारी अशोक सहाय रविवार को मध्याह्न दो बजे करीब किसी ट्रेन से बीना से झांसी आए। यहां उन्होंने रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक के लिए विश्रामालय के डोरमेट्री कक्ष में पलंग नंबर 16 (2 जी) बुक कराया। इसके बाद व्यापारी विश्रामालय पहुंचा और मौके पर मौजूद रिटायरिंग रूम अटेंडेंट को रात आठ बजे से पलंग बुक होने की जानकारी दी।
साथ ही कुछ सामान अटेंडेंट के पास छोड़कर व्यापारियों से तकाजे के लिए बाजार चले गए। व्यापारी के रात दस बजे स्टेशन लौटने पर उन्होंने नोटों से भरा ट्राली बैग पलंग के सामने ही रखी अलमारी के एक लॉकर में रख दिया और लॉकर का ताला लगाने के बाद अपने पलंग पर सो गए।
विज्ञापन
व्यापारी को सोमवार की सुबह इंटरसिटी एक्सप्रेस से कानपुर जाना था। सुबह जाते समय यात्री ने ट्राली बैग निकालने के लिए लॉकर का ताला खोला तो उसके अंदर ट्राली बैग को न पाकर वह हैरान हो गए। ताला यथा स्थिति में लगा था, जबकि उसमें रखा ट्राली बैग गायब था।
बैग में चार लाख रुपये रखे हुए थे, जो वह झांसी के बाजार से दुकानदारों से लेकर लाए थे। इसके बाद यात्री ने मामले की जानकारी जीआरपी को दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अटेंडेंट से पूछताछ की। जीआरपी ने व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।