फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lives lost in the division of black money

काले धन के बंटवारे में गंवाई जान

Sun, 10 Apr 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Apr 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Lives lost in the division of black money
murder, jhansi news - फोटो : demopic
झांसी। प्रेमनगर के स्कूल पुरा में सनसनीखेज तरीके से हुए सुंदर सिंह हत्याकांड में पुलिस ने शनिवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक देशी रिवाल्वर व दो कारतूस मिले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुंदर की कहासुनी किशन यादव व मेहबूब से हुई, जिसमें जीशान शामिल हो गया था। विवाद जुआ और क्रिकेट की सट्टेबाजी के बंटवारे को लेकर था।
विज्ञापन


प्रेमनगर के मोहल्ला धुबयाना में छह अप्रैल की रात हिस्ट्रीशीटर सुंदर सिंह की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई थी। मृतक का झांसी के अलावा मध्यप्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, टीकमगढ़ आदि इलाकों में क्रिकेट की सट्टेबाजी व जुआ घरों का नेटवर्क फैला था। वह जुआ व सट्टा के अड्डा चलाने वालों से रंगदारी भी वसूल करता था। वसूली को लेकर हुए विवाद में जीशान, आबिद, आशिक, मेहबूब, किशन यादव व सरताज ने उसकी हत्या कर दी। इस हत्याकांड में पुलिस ने जीशान को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि प्रेमनगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुंदर सिंह की हत्या में शामिल आरोपियों को कच्चे पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने अपने नाम सरताज निवासी आवास विकास कॉलोनी सीपरी बाजार, तौफीक अहमद निवासी सिलवट गंज प्रेमनगर और आबिद निवासी स्कूलपुरा प्रेमनगर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि तलाशी लेने पर सरताज के पास से देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस मिले हैं। वह लोग जीशान के घर पार्टी कर रहे थे। तभी सुंदर सिंह आया और गाली-गलौज करते हुए झगड़ा
करने लगा। उसे समझाया गया, मगर वह नहीं माना। विवाद के दौरान वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद उन्होंने बारी-बारी से पत्थर सिर पर मारकर हत्या कर दी।


पहले किशन व मेहबूब से हुआ था विवाद
सरताज ने पूछताछ में खुलासा किया है कि जीशान के घर पार्टी चल रही थी। किशन यादव मीट पका रहा था जबकि मेहबूब बैठा था। अचानक सीढ़ी चढ़कर सुंदर आया और किशन यादव व मेहबूब से बंटवारे को लेकर झगड़ने लगा। उनके बीच गाली-गलौज व धक्कामुक्की हुई। जीशान के भाई आबिद ने हस्तक्षेप किया तो सुंदर सिंह ने धक्का मारकर गाली दे दी। वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को शांत किया।

लोग सुंदर को नीचे पकड़कर लेकर आए। कुछ देर बाद सुंदर सिंह दोबारा गाली-गलौज कर झगड़ने लगा। जीशान सीढ़ी से उतरकर आया और विरोध करने लगा। इस दौरान हुई धक्कामुक्की के चलते सुंदर जमीन पर गिर पड़ा। इस पर मौका लगते ही आरोपियों ने नजदीक पड़े पत्थर से ताबड़तोड़ सिर पर हमला करके उसे मौत की नींद सुला दिया।

...तो अबू सलेम का धन लगा है प्रोपर्टी डीलिंग में
गिरफ्तार तौफीक अहमद ने खुलासा किया है कि उसने वर्ष 2008 से 2011 तक अंडर वर्ल्ड डॉन अबू सलेम का काम किया है। मुंबई से लौटकर आने के बाद प्रोपर्टी डीलिंग का काम शुरू कर दिया, जिसमें सलेम का धन लगा है। वह क्रिकेट की सट्टेबाजी का नेटवर्क भी चलाता है। उसने बताया कि 1998 में वह मुंबई काम करने गया था।

वहां पर उसकी मोटवानी नामक प्रोपर्टी डीलर से मुलाकात हुई। वह प्रोपर्टी डीलर के साथ काम करने लगा। जब उसका मुंबई में प्रोजेक्ट पूरा हो गया तो उसने चलते समय अबू सलेम से मुलाकात करवाई। उसे जिम्मेदारी सौंपी गई कि वह प्रतिदिन जेल में अबू सलेम को खाना देने जाएगा, जिसके एवज में 10 हजार रुपये मिलेंगे। वर्ष 2011 में वह मुंबई छोड़कर झांसी आकर प्रोपर्टी डीलिंग व क्रिकेट की सट्टेबाजी का काम करने लगा।


कई सफेदपोश का खुलासा करेगा मोबाइल: तिवारी
एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि तौफीक से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया पता चला है कि वह अबू सलेम का काम करता था। वारदात स्थल के पास से मिले मोबाइल नंबर से खुलासा हुआ है कि तौफीक बड़े पैमाने पर क्रिकेट की सट्टेबाजी कर रहा था। कई संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जिससे सफेदपोशों के क्रिकेट की सट्टेबाजी में लिप्त होने का खुलासा संभव है। उन्होंने बताया कि सरताज के खिलाफ प्रेमनगर थाने में लूट, डकैती, हत्या आदि संगीन वारदातों के करीब 14 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed