{"_id":"61af3d71b59c9c21f70f0089","slug":"jhansi-after-a-dispute-with-his-wife-man-was-set-on-fire-has-been-a-history-sheeter-of-premnagar-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: पत्नी से विवाद के बाद आग लगाकर दी जान, रह चुका है प्रेमनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झांसी: पत्नी से विवाद के बाद आग लगाकर दी जान, रह चुका है प्रेमनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर
Tue, 07 Dec 2021 04:25 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 07 Dec 2021 04:25 PM IST
सार
मनोज ने करीब 15 साल पहले खुशीपुरा निवासी ममता से प्रेम विवाह किया था। ममता के पहले पति की मौत हो चुकी थी। मनोज के ममता से दो बच्चे हैं। ममता के रहन-सहन तरीका मनोज को पसंद नहीं था। इसको लेकर उनमें झगड़ा होता रहता था। दोनों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी थी।
विज्ञापन
मृतक मनोज शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना प्रेमनगर के नगरा इलाके के प्रतापपुरा मोहल्ला निवासी मनोज शर्मा (45) उर्फ चपटा ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। मनोज प्रेमनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश रहा है।
विज्ञापन
प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक, मनोज ने करीब 15 साल पहले खुशीपुरा निवासी ममता से प्रेम विवाह किया था। ममता के पहले पति की मौत हो चुकी थी। मनोज के ममता से दो बच्चे हैं। ममता के रहन-सहन तरीका मनोज को पसंद नहीं था। इसको लेकर उनमें झगड़ा होता रहता था। दोनों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी थी। कुछ दिनों पहले ममता ने पुलिस में इसकी शिकायत की थी। मनोज भी अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचा था।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे मनोज घर में अकेला था। उसी दौरान कमरा बंद करके उसने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। अंदर से धुआं उठता देख उसके बेटे सूरज ने शोर मचाया। थोड़ी देर में पड़ोसी भी आ गए। जब तक दरवाजा तोड़ा गया, मनोज काफी झुलस चुका था।
विज्ञापन
इसके बाद उसे तुरंत महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।