फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   JE had stolen the LCD TV

जेई ने चुराई थी एलसीडी टीवी

Fri, 12 Feb 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
JE had stolen the LCD TV
झांसी। रेलवे वर्कशाप के एसटीसी ट्रेनिंग सेंटर से चोरी गई एलसीडी टीवी अवर अभियंता (जेई) ने चुराई थी। आरपीएफ ने आरोपी जेई को गिरफ्तार कर एलसीडी टीवी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


विगत 8/9 फरवरी की रात रेलवे वर्कशाप के समीप स्थित एसटीसी ट्रेनिंग सेंटर के मनोरंजन कक्ष में रखा 42 इंची एलसीडी टीवी चोरी हो गया था। एलसीडी चुराने के बाद चोर ने उसे पास की झाड़ियों में छुपा दिया। चोर 9/10 फरवरी की रात एलसीडी टीवी चुराने आया था।
विज्ञापन


इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पहुंची आरपीएफ, वर्कशाप थाना, स्टेशन थाना व एसआईबी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर चोर को पकड़ लिया व एलसीडी टीवी बरामद कर ली। पूछताछ में पता लगा कि चोर रेलवे स्टेशन पर सीएंडडब्लू विभाग में जेई के पद पर कार्यरत है। उसने अपना नाम गाजीपुर के सहेड़ी व हाल किराए का मकान ट्यूबवेल रोड खाती बाबा निवासी धीरेंद्र यादव पुत्र पूर्णमासी सिंह यादव बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता लगा कि दो साल पहले ही आरोपी की नौकरी रेलवे में लगी थी। मार्च 2014 से अगस्त 2015 तक उसने एसटीसी ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त किया था। प्रशिक्षण के उपरांत भी वह एसटीसी के हॉस्टल में रह रहा था। कुछ दिन पहले ही उसने किराए से कमरा लिया था।

किराए के कमरे में आने के बाद उसने चोरी की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान वर्कशाप इंस्पेक्टर केसी स्वाल, उपनिरीक्षक पीएस परिहार, अमित कुमार मीणा, सुरेश पाल आदि शामिल थे। आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे रेलवे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, रेल प्रशासन ने भी उक्त आरोपी जेई को निलंबित कर दिया है।


परिवार लाने से पहले जुटाना चाहता था संसाधन
वर्तमान में जेई धीरेंद्र यादव की पत्नी व बच्ची मुगलसराय में अपने मायके में रह रही हैं। किराए पर कमरा लेने के बाद अब वह परिवार को झांसी लाना चाहता था। इसके पूर्व ही वह घर में संसाधन जुटाना चाहता था। इन्हीं जरूरतों को पूरा करने के लिए वह चोर बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed