फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   JDA's broken pavement without permission

बिना अनुमति जेडीए का फुटपाथ तोड़ा

Sat, 03 Dec 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Dec 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
JDA's broken pavement without permission
jda news - फोटो : demo
नगर निगम के एक अवर अभियंता कार्रवाई के बाद भी अपनी मनमानी कर रहे हैं। स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह अपने कार्यक्षेत्र से हटकर झांसी विकास प्राधिकरण के कार्यक्षेत्र में बिना अनुमति के मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। उन्होंने फुटपाथ पर लगे टाइल्स उखाड़ दिए हैं और अब वहां पर एपेक्स बिछवाए जा रहे हैं। शिकायत पर नगर निगम ने अवर अभियंता और ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया है तथा ठेकेदार का भुगतान रोकने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

बीकेडी से ग्वालियर रोड पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य झांसी विकास प्राधिकरण ने कराया था। इस दौरान सड़क के दोनों ओर फुटपाथ बनाया गया था। यह कार्य हुए बमुश्किल ढाई से तीन साल हुए हैं। नगर निगम सड़क के दोनों ओर हरित पट्टी विकसित करने के लिए जालियां लगा रहा है। इसी क्रम में ऋतु विहार कालोनी से रेलवे क्रासिंग की ओर सड़क के दायीं ओर लगाई जा रही जाली के किनारे बने फुटपाथ के ऊपर लगे टाइल्स बिना जेडीए की अनुमति के उखाड़ दिए गए और अब वहां पर एपेक्स लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसकी शिकायत मिलने पर अधिशासी अभियंता एके शर्मा ने अवर अभियंता से दूरभाष पर जानकारी की और काम रोकने के निर्देश दिए, लेकिन इसके बाद भी काम नहीं रोका गया। पूछने पर बताया कि एपेक्स धंस गए थे, इसलिए बदल दिए गए हैं। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए अधिशासी अभियंता ने संबंधित ठेकेदार और अवर अभियंता के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिना स्वीकृति के किसी के कार्य में छेड़छाड़ करना गलत है। उन्होंने कहा कि जांच में यदि ठेकेदार दोषी पाया गया तो उससे रिकवरी की जाएगी तथा ठेकेदार का भुगतान रोक दिया गया है। अवर अभियंता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि यह वही अवर अभियंता हैं, जिनके खिलाफ हाल ही में महापौर ने स्पष्टीकरण मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेवजह नुकसान पहुंचाया
शिकायत मिली है। बिना आदेश के किसी के कार्य में छेड़छाड़ करना गलत है। इससे सरकारी संपत्ति का बेवजह नुकसान किया गया है।
- किरन वर्मा, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed