फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   IPS trainee cop molested girl

महिला ट्रेनी आईपीएस ने सिपाही को पीटा

Sun, 26 Jun 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
 IPS trainee cop molested girl
fight, jhansi news - फोटो : demo
झांसी/ कानपुर। झांसी पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने झांसी की ट्रेनी आईपीएस चारू निगम पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसे बुरी तरह पीटा। शुक्रवार को सिपाही ने इसकी शिकायत कानपुर आकर आईजी से की। झांसी के एसएसपी मनोज तिवारी का कहना है कि सिपाही का आरोप बेबुनियाद है। सिपाही पर उसकी पत्नी ने उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है और इसी कारण वह पेशबंदी कर रहा है। 
विज्ञापन

 
औरैया के मिश्रीपुर गांव निवासी कांस्टेबल दिलीप सिंह चौहान मौजूदा समय में झांसी पुलिस लाइन में तैनात है। वह पत्नी के साथ झांसी के प्रेमनगर में रहता है। दिलीप के मुताबिक गुरुवार को पत्नी सरिता से झगड़ा हो गया था। हाथापाई के दौरान धक्का लगने से वह गिर गई और उसका सिर फट गया। सरिता ने उसके खिलाफ झांसी के महिला थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने शाम छह बजे उसे हिरासत में लेकर महिला थाने की हवालात में डाल दिया।
विज्ञापन


सिपाही का आरोप है कि रात 12:00 बजे महिला थाने पहुंची ट्रेनी आईपीएस चारू निगम ने उसे हवालात से निकालकर डंडे और बेल्ट से बेरहमी से पीटा। वह बेहोश हो गया तो उसे थाने से बाहर फेंक दिया गया। साथियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद शुक्रवार को सिपाही कानपुर आया और आईजी जकी अहमद से ट्रेनी आईपीएस चारू निगम की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी ने बताया कि मामले की जांच एसएसपी झांसी मनोज तिवारी को दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी मनोज तिवारी का कहना है कि आईजी के आदेश पर मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सिपाही का आरोप झूठा प्रतीत हो रहा है। इस संबंध में आरोपी आईपीएस चारू निगम से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed