{"_id":"570804404f1c1bfc72c810ed","slug":"getting-out-in-ratanpur-revenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतनपुरा में भड़क रही बदले की आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रतनपुरा में भड़क रही बदले की आग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
murder, jhansi news
- फोटो : demopic
झांसी। प्रेमनगर थाने के स्कूल पुरा में बुधवार की रात हिस्ट्रीशीटर की हुई हत्या के बाद से रतनपुरा में बदले की आग भड़क रही है। मृतक के परिजनों में आरोपियों के प्रति आक्रोश से माहौल गर्म है। यदि समय रहते पुलिस प्रशासन ने समुचित कदम नहीं उठाए तो कुछ भी हो सकता है।
प्रेमनगर के मोहल्ला धुबयाना में बुधवार की रात हिस्ट्रीशीटर सुंदर सिंह की निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतक पर झांसी व मध्यप्रदेश के कई जिलों में तीन दर्जन से ज्यादा संगीन मुकदमे दर्ज थे। उसका झांसी के अलावा मध्यप्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, टीकमगढ़ आदि इलाकों में नेटवर्क फैला था। वह न सिर्फ जुआ व सट्टा के अड्डों को चलाता था बल्कि तमाम लोगों से उगाही भी करता था। उगाही की वजह से ही हुए विवाद में जीशान, आबिद, आशिक, मेहबूब, किशन यादव व सरताज ने उसकी हत्या की थी। सूत्र बताते हैं कि सुंदर सिंह का नेटवर्क संभालने को लेकर उसके नजदीकी साथियों ने कवायद शुरू कर दी है।
वहीं, परिवार के सदस्यों में हत्या के आरोपियों व उनके नजदीकियों के प्रति आक्रोश है। उनमें बदले की आग भड़कने की आशंका बनी हुई है। इन हालातों के मद्देनजर सूत्रों का कहना है कि यदि पुलिस प्रशासन ने समय रहते समुचित कार्रवाई नहीं की तो ‘खून के बदले खून’ की आशंका है। वहीं, प्रेमनगर थानाध्यक्ष का कहना है कि वह हालात पर पैनी नजर रखे हुए हैं। फिलहाल ऐसी कोई बात संज्ञान में नहीं आई है।
विज्ञापन
एक और हत्यारोपी गिरफ्तार, पुलिस का इनकार
झांसी। सुंदर सिंह हत्याकांड के एक और नामजद आरोपी को प्रेमनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने सरताज को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, थाना पुलिस ने किसी और की गिरफ्तारी होने से इनकार किया है।
हत्या की आशंका जता ज्ञापन सौंपा
झांसी। शुक्रवार को मृतक के भाई युवराज सिंह ने एसएसपी को ज्ञापन दिया है, जिसमें उसने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर हत्या की आशंका जताई है। जिस पर उसे उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया गया है।