फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   First beaten, then robbed, police said false

पहले पीटा, फिर लूटा, पुलिस ने कहा झूठा

Thu, 10 Nov 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
First beaten, then robbed, police said false
crime news jhansi - फोटो : demo
हाईवे पर बदमाशों ने तमंचे के बल पर ट्रक चालक को बंधक बनाकर लूट लिया और ट्रक ले गए। ट्रक के पंचर होने के कारण उसे घटनास्थल से कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गए। वहीं, गड़िया फाटक पर लुटेरों ने एक व्यक्ति को तमंचे के बल पर लूट लिया। पुलिस ने दोनों वारदातों को फर्जी बताते हुए दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के छतरपुर निवासी रामदीन यादव ट्रक संख्या एमपी 16 एच-1144 का ड्राइवर है। मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे वह झांसी की तरफ आ रहा था। ग्वालियर हाइवे पर बदमाशों ने ट्रक रुकवाया। जब तक रामदीन कुछ समझ पाता तब तक बदमाश ट्रक पर चढ़ गए। रामदीन को कनपटी पर तमंचा लगाकर कब्जे में किया और फिर हाथ-पैर बांधकर जंगल में फेंक दिया। बदमाश रामदीन की जेब से 6500 रुपये और ट्रक लूटकर भाग गए। कुछ दूरी पर जाकर पहिया पंचर होने पर बदमाश ट्रक को साइड में खड़ा करके भाग गए। किसी तरह बंधन मुक्त होकर रामदीन ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। सीपरी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को तलाश करने पर ट्रक कुछ दूरी पर खड़ा मिल गया। ट्रक मिलने के बाद पुलिस ने लुटेरों की तलाश करने के बजाए वारदात छुपाने के प्रयास शुरू कर दिए। थाना प्रभारी दीपक मिश्रा का कहना है कि ट्रक वहीं पर खड़ा मिल गया था। लूट की कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन

वहीं, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नंबर नौ निवासी विजय कुमार मंगलवार की रात को अपने घर जा रहे थे। गड़िया फाटक स्थित भूषण टाकीज के पास दो-तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनको रोक लिया और मारपीट करते हुए तमंचा तान दिया। बदमाश विजय से सोने की जंजीर, मोबाइल फोन, घड़ी और 150 रुपये लूटकर ले गए। थाना प्रभारी धर्म विजय यादव का कहना है कि विवाद लेनदेन का है। लूट की सूचना सूचना गलत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed