फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   firing

बीकेडी छात्रसंघ अध्यक्ष समेत सात पर मुकदमा

Sun, 22 Nov 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 22 Nov 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
firing
झांसी। प्रधान पद के चुनाव प्रचार के दौरान भोजला में हुई फायरिंग व पथराव से तनाव व्याप्त है। शनिवार को भी गांव में पुलिस तैनात रही। वहीं, इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी बीकेडी छात्र संघ अध्यक्ष समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत  भोजला गांव में महिला प्रत्याशी गीता यादव और मिथलेश यादव के समर्थकों के बीच संघर्ष हो गया था। झगड़े में एक पक्ष के नीलू, मोहित, राम कुमार, लक्ष्मी नारायण व शैलेंद्र घायल हो गए थे। इस मामले में आनंद कुमार यादव ने रिंकू यादव, अनिल यादव, धनीराम, कैलाश, मुन्ना, अशोक, अजीत, मिथुन व राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ से गोली के छर्रे लगने से घायल सुरेश सिंह पुत्र हरचरन सिंह ने भी दूसरे पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।  इस मामले में बीकेडी छात्र संघ अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, उनके पिता प्रेम विजय सिंह, आनंद कुमार उर्फ अम्मू, राम कुमार पुत्रगण पंचम सिंह, वीरू पुत्र राम कुमार, लखन पुत्र बल्लू यादव व कृपाराम पुत्र रघुवर दयाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि प्रधानी के चुनाव को लेकर आरोपियों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से मंगल वर्मा के घर के पास फायरिंग की जिसमें वह घायल हो गया। वहीं, तनाव के चलते गांव में पुलिस फोर्स काफी संख्या में तैनात है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों ने कई स्थानों पर छापेमारी की।


बीकेडी छात्र संघ अध्यक्ष की सुरक्षा हटाई
भोजला में हुए संघर्ष के बाद बीकेडी छात्र संघ अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह को मिली पुलिस सुरक्षा एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से हटा ली है। उन्हें सूचना मिली थी कि सुरक्षा में मिले गनर का हनक को चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बाबत सुरक्षा में लगे सिपाही से भी उन्हें यही जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed