{"_id":"5bebce87bdec22698f4cc5b5","slug":"dead-body-of-a-girl-found-in-well-in-lalitpur-police-sent-body-for-autopsy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिनों से लापता किशोरी का कुएं में मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात दिनों से लापता किशोरी का कुएं में मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डेमो
बालाबेहट थानाक्षेत्र के बम्होरी बंशा गाँव निवासी नाबालिग किशोरी सात नवंबर से लापता थी। बुधवार को किशोरी का शव गांव में स्थित एक कुएं में मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मृतका 16 वर्षीय किशोरी राजवती पिछली सात नवंबर से लापता थी। जिस के संदर्भ में उसके परिजनों ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र भी दिया था। इसके साथ ही जिन लोगों पर परिजनों ने किशोरी को गायब करने का आरोप लगाया था उनसे लापता लड़की के परिजनों का विवाद भी हो गया था जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
मामला अभी शांत भी न हो पाया था कि लापता लड़की की लाश कुएं में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। किशोरी के परिजनों ने गांव के ही आरोपियों पर हत्या कर शव कुएं में फेकने का आरोप लगाया है।