फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Day-to-day shopping with gold rings packed

दिनदहाड़े दुकान से सोने की अंगूठियों से भरा पैकेट चोरी

Mon, 20 Mar 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Mar 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Day-to-day shopping with gold rings packed
thiefing case, jhnasi news - फोटो : demo
मऊरानीपुर। खुद को पुलिस वाला बताकर सराफा व्यापारी की दुकान पर पहुंचा एक व्यक्ति सोने की अंगूठियों से भरा पैकेट लेकर गायब हो गया। व्यापारी को जब चोरी का एहसास हुआ तो उसने अन्य व्यापारियों को इसकी जानकारी दी। बाजार बंद करके कोतवाली पहुंचे व्यापारियों ने कोतवाली का घेराव किया। पुलिस ने तीन दिन में घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है। यह घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मुहल्ला साबुन ग्राम निवासी सराफा व्यापारी रज्जन सराफ सुबह 10 बजे अपनी दुकान पर थे। कर्मचारी सफाई कर रहा था और वह पूजा कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति बाइक से आया और खुद को पुलिस वाला बताकर उनसे सोने की जंजीर दिखाने की बात कही। जंजीरें देखने के बाद उसने सोने के पेंडल और अंगूठी दिखाने को कहा। रज्जन का पुत्र आशीष उसे आभूषण दिखाने लगा और वह भगवान को अगरबत्ती लगाने लगे। इसी बीच उस व्यक्ति ने एक पैकेट में रखी 24 सोने की अंगूठी जिनका वजन लगभग 72 ग्राम तथा कीमत दो लाख रुपये है को छिपा लिया और बाद में आने की कहकर चला गया। जब व्यापारी ने अपना सामान देखा तो अंगूठी का पूरा पैकेट गायब था। उसने तुरंत ही यह बात आसपास के दुकानदारों को बताई। घटना से गुस्साए व्यापारी अपनी दुकानें बंद करके कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन


कोतवाली पहुंचे सराफा व्यापारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष और नवयुवक स्वर्णकार समाज के केंद्रीय अध्यक्ष अनिल सोनी, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष जयशंकर देवलिया, भाजपा नेता लक्षमी नारायण खरे ,व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपू मोदी, किराना व्यापार संघ के अध्यक्ष आशीष बिलैया, शिवनारायण सिंह परिहार, अखिलेश सेठ, सुभाष सोनी, संजू पाठक, महेंद्र पाठक आदि ने नेताओं ने कोतवाली का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नगर में लगातार हो रही वारदातों पर नाराजगी व्यक्त की। कोतवाली में व्यापारियों के पहुंचने की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी यशवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी आलोक सक्सेना मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीन दिन में खुलासा करने का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत कराया। सराफा व्यापारी ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed