फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   child kidnapping

बालिका का अपहरण

Fri, 18 Dec 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 18 Dec 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
child kidnapping
झांसी। परिजनों के साथ कानपुर से झांसी एक शादी समारोह में भाग लेने आई बालिका का एक बदमाश ने अपहरण कर लिया। इस दौरान समारोह में बालिका के न मिलने पर मचे हड़कंप के बीच हुई तलाश के दौरान बदमाश को बस स्टैंड के पास पकड़ लिया गया। पिटाई करने के बाद बदमाश को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


कानपुर नगर के नौबस्ता क्षेत्र के मछरिया निवासी अब्दुल्लाह पुत्र सैय्यद मुख्तार, पत्नी व बेटी अफीका (07) के साथ नवाबाद थाना क्षेत्र में स्थित बस स्टैंड के सामने साक्षी गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह में शिरकत करने आए थे।
विज्ञापन


रात करीब नौ बजे एक बदमाश उनकी बेटी को शादी समारोह से बहला- फुसलाकर अगवा कर ले गया। इसी बीच परिजनों को जब अफीका नहीं दिखी तो उन्होंने तलाश की। शादी समारोह में मौजूद लोगों ने बालिका को समारोह स्थल के अलावा बस स्टैंड पर तलाशा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने विवाह घर के आगे अफीका को ले जाते एक युवक को पकड़ लिया। बाद में आरोपी की जमकर खबर ली गई। इसके बाद उसे नवाबाद थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी अंदर सागर गेट निवासी मोतीलाल पुत्र भइया लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed