फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Car full of looted Rs 92 crore

एक करोड़ 92 हजार रुपये से भरी कार लूटी

Fri, 14 Oct 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी Updated Fri, 14 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Car full of looted Rs 92 crore
chrime, jhansi news - फोटो : demo pic
झांसी। चिरगांव बाईपास तिराहा के पास बृहस्पतिवार की सुबह हाइवे कर्मियों के भेष में खड़े सशस्त्र बदमाशों ने आरसीएमएस के कर्मियों को तमंचे की नोक पर लेकर एक करोड़ 92 हजार 950 रुपये से भरी कार लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश झांसी की तरफ भागे। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। चारों तरफ नाकाबंदी करके कार को तलाशा मगर कोई सुराग नहीं लगा। डीआईजी शरद सचान व एसएसपी अब्दुल हमीद ने लुटे-पिटे कर्मियों से पूछताछ की। पुलिस की कई टीमों को बदमाशों की तलाश में लगा दिया गया है।
विज्ञापन


चिरगांव के कानपुर हाइवे पर सेमरी टोल प्लाजा है, जिसकी प्रतिदिन की आय 20 से 25 लाख है। पांच दिन बैंक बंद होने की वजह से टोल प्लाजा पर एक करोड़ 92 हजार 950 रुपये रखे थे। टोल प्लाजा की नगदी जेल चौराहा की आईसीआईसीआई बैंक में जमा कराने का कांट्रैक्ट आरसीएमएस (रेडिएंट कैश मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड) के पास है। बृहस्पतिवार की सुबह आरसीएमएस के कोतवाली के गणेश मोहल्ला निवासी राकेश कुमार सोनकर, ब्रह्मनगर सीपरी बाजार निवासी राजेश परिहार और खाती बाबा ईसाई टोला प्रेमनगर निवासी संजीव सिंह हरे रंग की मारुति 800 संख्या यूपी93एच- 3295 से टोल प्लाजा पहुंचे। उन्होंने नगदी गिनकर बड़े बैग में रख ली। करीब 9.05 बजे तीनों रुपये कार में रखकर बैंक जाने के लिए निकले। कार को राकेश कुमार सोनकर चला रहा था।
विज्ञापन


चिरगांव बाईपास तिराहा से करीब 200 मीटर आगे हाइवे कर्मियों के भेष में दो लोग रस्सी आड़ी करके चूना डाल रहे थे। कार को आता देख दोनों रक्सी लेकर हाइवे के बीच में आ गए। इस पर राकेश ने ब्रेक लगाकर कार धीमी कर ली। जब तक तीनों कुछ समझ पाते तब तक झाड़ी में छुपे बैठे दो और बदमाश निकल आए। चारों बदमाशों ने कार घेर ली और राकेश की कनपटी पर तमंचा अड़ा दिया। बदमाशों ने तीनों को गाड़ी से उतरने को कहा। जैसे ही राकेश, राजेश और संजीव कार से उतरे वैसे ही बदमाशों ने बेसबॉल के डंडों से पिटाई की। इसके बाद बदमाश नगदी से भरी कार लेकर झांसी की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़बड़ाए राकेश ने इसकी सूचना फोन से टोल प्लाजा के मैनेजर संजय कोयले को फोन से दी। उनके कहने पर संजीव ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसकी सूचना पर एसएसपी के आदेश पर जिले की सीमाएं सील करके कार की तलाश शुरू कर दी गई। कुछ देर में एसएसपी और डीआईजी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लुटे तीनों कर्मियों से पूछताछ करने के बाद पुलिस की कई टीमों को लुटेरों की तलाश में लगा दिया।

एसएसपी अब्दुल हमीद का कहना है कि हाइवे पर दुस्साहसिक तरीके से बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। बदमाशों की तलाश में पुलिस और सर्विलांस की टीम को लगा दिया गया है। पुलिस लुटे पिटे आरसीएमएस के कर्मियों से बदमाशों के हुलिया के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed