फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Called interview , had loss of five million

इंटरव्यू को बुलाया, लगाई पांच लाख की चपत

Fri, 08 Jul 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
 Called interview , had loss of five million
police, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। जीवनशाह तिराहा के पास एक होटल में ठहरे चार लोगों ने जर्मनी में नौकरी दिलाने को इंटरव्यू के लिए बुलाए युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर पांच लाख रुपये की चपत लगा दी। जब तक उसे होश आया तब तक जालसाज होटल छोड़कर जा चुके थे। मामले को संदिग्ध मानकर नवाबाद थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


होटल संचालक ने बताया कि बुधवार को बंगलूरू से चार लोग होटल में आए। चारों ने परिचय पत्र दिखाकर कमरा बुक कराया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों का इंटरव्यू लेना है। शाम के समय कर्नाटक के शिवबल्हारपुर निवासी सुरेश इंटरव्यू देने आया और उनके कमरे में चला गया। इस दौरान बंगलूरू से आए लोगों ने कमरे में चाय मंगाई, जिसमें नशीला पदार्थ मिलाकर युवक को पिला दिया।
विज्ञापन


नशे में होने के बाद चारों उसे होटल से बाहर ले गए, जहां उसे पांच लाख रुपये का चूना लगा दिया। रात को युवक को होश आया तो हवाइयां उड़ गईं। उसने बताया कि जर्मनी में नौकरी दिलवाने के लिए उसे बुलाया था। होटल में ठहरे चारों लोग उससे पांच लाख रुपये ठगके ले गए हैं। मामले की गंभीरता को देख होटल संचालक ने उसे थाना नवाबाद भेजा, जहां उसने पांच लाख रुपये की ठगी की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष बीएल यादव का कहना है कि पांच लाख रुपये की ठगी का मामला संदिग्ध है, जिसकी जांच होने के बाद ही रिपोर्ट लिखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed