फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bikedi order to cut the salaries of teachers and staff

बीकेडी के शिक्षकों और कर्मी के वेतन कटौती के आदेश

Wed, 12 Aug 2015 01:06 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। बीकेडी छात्र की कॉपी बदलने के मामले में जांच के बाद दोषी पाए गए तीन शिक्षकों और एक कर्मचारी के मूल वेतन से कटौती की जाएगी। कॉलेज प्रबंधन की ओर से यह आदेश जारी कर दिया गया है।


बुंदेलखंड कॉलेज में पढ़ने वाले बीए तृतीय वर्ष के छात्र स्वदेश यादव ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन व जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर हिंदी साहित्य तृतीय के पेपर की जांच कराने की मांग की थी। इस पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में 19 अगस्त 2014 को हुई परीक्षा समिति की बैठक के बाद कॉलेज प्रबंधन को मामले की जांच कर करवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद कॉलेज की प्रबंध समिति द्वारा सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार को जांच अधिकारी बनाया गया था। करीब छह माह तक चली जांच में सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


 जांच उपरांत तीन शिक्षकों व एक कर्मचारी को दोषी पाया गया। कॉलेज प्रबंध समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केशभान सिंह पटेल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिनियमावली के अनुसार अब शिक्षक एस के यादव, उमारतन यादव व शिक्षिका ज्योति वर्मा से बीस-बीस फीसदी तथा ओएस रामप्रकाश शिवहरे के मूल वेतन से दस फीसदी की कटौती तीन वर्षों तक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed