फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bike riders saddled looted millions Mirchi

बाइक सवारों ने मिर्ची झोंक लूटे करोड़ाें

Tue, 15 Mar 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Mar 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Bike riders saddled looted millions Mirchi
Bike riders saddled looted millions Mirchi - फोटो : demo pice
झांसी। सोमवार देर रात डीआरएम कार्यालय के पास स्थित दांडी यात्रा चौराहे के सामने बाइक सवार दो युवकों की आंखों में मिर्ची झोंक कर लुटेराें ने करोड़ों रुपये लूट लिए और भाग गए। घटनास्थल के चक्कर में जीआरपी व नवाबाद पुलिस एक-दूसरे के पाले में गेंद फेंकते रहे। लूट तो करोड़ों रुपयों की हुई, मगर पुलिस अधिकारी महज चालीस लाख रुपये की लूट बता रहे हैं।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले सर्राफा व्यापारी राजू कमरया के ज्वैलरी एवं अन्य इलेक्ट्रानिक्स वस्तुओं के शोरूम हैं। उनके अन्य कारोबार भी है। उनके यहां काम करने वाला उनाव गेट निवासी संजय नामक युवक रुपयों का लेन-देन भी करता है। उसे राजू कमरया द्वारा अपने सामनों की उधारी देने एवं भुगतान करनेे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमवार की रात  ट्रेन से संजय को दिल्ली जाना था।
विज्ञापन


लगभग 11 बजे संजय अपने साथी कर्मी राकेश के साथ मोटरसाइकिल द्वारा स्टेशन जाने के लिए निकला। जैसे ही वह बाइक से डीआरएम कार्यालय के पास स्थित दांडी मार्च चौराहे  के सामने पहुंचा। तभी पीछे से आ रही एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसकी बाइक असंतुलित हो गई और दोनों गिर गए। टक्कर मारने के बाद कार चली गई। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक आए और उन्होंने मिर्ची पाउडर संजय व राकेश की आंखों में झोंक दिया। इससे वे तिलमिला उठे और बाइक सवार संजय के हाथों से रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब संजय व राकेश कुछ सामान्य हुए तो दोनों जीआरपी थाने पहुंच गए। वहां उन्होंने  घटना की जानकारी दी। लेकिन जीआरपी ने घटना स्थल नवाबाद का बताते हुए नवाबाद पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और जीआरपी थाने से दोनों पीड़ितों को लेकर चली आई। इसके बाद पीड़ितों का कोई सुराग नहीं लगा।

सूत्रों का कहना है कि इस घटना में बैग में लूटे गए रुपये करोड़ों की संख्या में थे। वहीं नवाबाद प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि घटना में कितने की लूट हुई, अभी तक इस बारे में कोई तहरीर नहीं दी गई है। उधर, एसपी सिटी गरिमा सिंह का कहना है कि घटना में लगभग चालीस लाख रुपये लूटे गए हैं। अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। इसलिए लूटी गई सही रकम की जानकारी नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed