{"_id":"2fa6933ddb76a139c3d46bc9f77fc4fe","slug":"beaten-brother-sister-pulled-away-in-the-woods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को पीटा, बहन को खींचकर ले गया जंगल में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई को पीटा, बहन को खींचकर ले गया जंगल में
ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। थाने से छोड़ दिए जाने पर मनचले के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उसने बुधवार को एक युवक पर हमला कर दिया और उसकी बहन को खींचकर जंगल की तरफ ले गया। किसी तरह युवती चंगुल से छूटकर आ सकी। नवाबाद थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खुशीपुरा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी 12वीं की छात्रा है। उससे स्कूल व ट्यूशन पर आते जाते कपूर टेकरी मदकखाना निवासी ऋषिकांत छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर वह कट्टे के बल पर जान से मारने की धमकी देता है। 17 मार्च 2015 को इसकी शिकायत एसएसपी से की गई, जिस पर नवाबाद थाना पुलिस ने ऋषिकांत को पकड़ा था।
आरोप है कि पुलिस ने बिना कार्रवाई किए उसे छोड़ दिया, जिससे ऋषिकांत के हौसले बुलंद हो गए। इसके बाद से वह आए दिन बेटी को धमकी देने लगा और कहने लगा कि यदि थाने पर खर्च हुए रुपये नहीं मिलेंगे तो वह उससे जबरन शादी कर लेगा।
विज्ञापन
इसके चलते उसने अपने पुत्र को बेटी के साथ भेजना शुरू कर दिया। बुधवार को बेटी कोचिंग से पढ़कर अपने भाई के साथ घर लौट रही थी। सदर बाजार से पहले घात लगाए बैठे आरोपी ऋषिकांत व उसके भाई अजय ने दोनों को पकड़ लिया। एक ने बेटे को घेरकर मारपीट की जबकि ऋषिकांत बेटी को खींचकर जंगल की तरफ ले गया। वहां से किसी तरह छूटकर बेटी सकुशल आ सकी।