{"_id":"cbaef63cc276fe1f382a1c24e7d52b0f","slug":"baval-in-marriage-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह घर में बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाह घर में बवाल
झांसी / ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपरी बाजार स्थित एक विवाह घर में शनिवार की रात इशाराबाजी को लेकर बारातियों ने फोटोग्राफर की पिटाई कर दी। इस घटना के बाद तलवारें लेकर फोटोग्राफर के साथ आए आधा दर्जन युवकों को भी दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। झगड़े में पांच लोग घायल हो गए।
शनिवार की रात सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के खालसा स्कूल के पास स्थित टंडन गार्डन में शादी समारोह का आयोजन था। वधू पक्ष ने जिस व्यक्ति को फोटो व वीडियोग्राफी की बुकिंग दी थी, उसने अपनी जगह पुलिया नंबर नौ निवासी टोनी बाथम को फोटोग्राफी व अयप्पा मंदिर के पास निवासी मनीष रायकवार को वीडियो बनाने के लिए शादी में भेजा था। बारात, द्वारचार, जयमाला आदि कार्यक्रम के उपरांत स्टेज पर ग्रुप फोटो खिंचवाए जा रहे थे। इसी बीच एक बाराती ने फोटोग्राफर पर लड़कियों को इशारेबाजी करने का आरोप लगाया। फोटोग्राफर ने विरोध किया तो बारातियों ने उसकी पिटाई लगा दी। थोड़ी देर बाद फोटोग्राफर ने बुकिंग लेने वाले की मदद से अपने आधा दर्जन साथियों को मौके पर बुला लिया। वह सभी तलवार आदि लिए थे। इससे दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। इस दौरान बाराती व घरातियों ने मिलकर फोटो व वीडियोग्राफर समेत उसके साथियों की दौड़ा- दौड़ाकर धुनाई की।
खबर लगने पर सीपरी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद सभी को थाने लाया गया। यहां पुलिस ने टोनी व मनीष का शराब पीकर उपद्रव मचाने पर चालान करने के बाद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।