फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   altercation with the doctors in the ward, the doctors clashed patients

वार्ड में डाॅक्टरों से हुई कहासुनी, वीडियाे बनाने पर तीमारदारों से भिड़े चिकित्सक

Tue, 10 Jun 2025 07:19 PM IST
सचिन सोनी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सचिन सोनी Updated Tue, 10 Jun 2025 07:19 PM IST
सार

झांसी के मेडिकल काॅलेज में सोमवार रात तीमारदारों और डाॅक्टरों के बीच भिड़ंत हो गई। एक तीमारदार वीडियाे बनाने लगा। मना करने पर आरोपियों ने धक्कामुक्की की। प्रधानाचार्य बोले मारपीट के दौरान सुरक्षाकर्मी नहीं पहुंचे, यह आपत्तिजनक है। 

विज्ञापन
altercation with the doctors in the ward, the doctors clashed patients
मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ मारपीट के बाद घटना की जानकारी लेते हुए प्रधानाचार्य l - फोटो : संवाद

विस्तार

सोमवार देर रात महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों एवं तीमारदारों के बीच भिड़ंत हो गई। आरोप है कि महिला डॉक्टर के साथ मारपीट की गई। वहीं, तीमारदारों ने भी डॉक्टरों पर घेरकर पीटने का आरोप लगाया है। हंगामे की सूचना पर नवाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल तीमारदारों को मेडिकल कराने जिला अस्पताल भेजा है। तनाव को देखते हुए वहां पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक की तीसरी मंजिल स्थित न्यूरो सर्जरी विभाग में बबीना निवासी विवेक पाल पुत्र राकेश का इलाज चल रहा था। सोमवार रात वार्ड में डा. शैजला गुप्ता की ड्यूटी थी। उनका कहना है कि रात करीब नौ बजे मरीजों को दवा देने के बाद उनका सोने का समय हो गया, लेकिन विवेक के कई तीमारदार वार्ड में खड़े होकर तेज आवाज में बात कर रहे थे। उनके मना करने पर तीमारदार उनसे उलझ गए। एक तीमारदार वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनाने से मना करने पर आरोपियों ने गालीगलौज करने के साथ धक्कामुक्की की।आरोप है कि बीच बचाव करने पहुंचे डा. चंद्रप्रकाश बेनवाल एवं डा. गौरव सिंह को भी आरोपियों ने पीट दिया। हंगामा होने पर तीमारदार भाग निकले।
विज्ञापन


मारपीट की सूचना पर हॉस्टल से भी मेडिकल छात्र पहुंच गए। हंगामे की सूचना पर नवाबाद थाना की पुलिस पहुंच गई। उधर, पुलिस के पहुंचते ही तीमारदार सामने आ गए। उन्होंने डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप लगाया। विवेक के पिता अशोक के मुताबिक डॉक्टरों ने उसके ऊपर हमला किया।पुलिस ने अशोक समेत तीन तीमारदारों का मेडिकल कराने जिला अस्पताल भेजा। मारपीट के बाद विवेक को उसके तीमारदार अस्पताल से लेकर चले गए। नवाबाद थाना प्रभारी संतोष अवस्थी का कहना है कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। उधर, प्रधानाचार्य डा. मयंक सिंह का कहना है कि मारपीट के दौरान सुरक्षाकर्मी नहीं पहुंचे, यह आपत्तिजनक है। इसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो बनाने को लेकर पहले भी कई बार हो चुका विवाद
मेडिकल कॉलेज में वीडियो बनाने को लेकर इसके पहले भी कई दफा जूनियर डॉक्टरों एवं तीमारदारों के बीच भिड़ंत हो चुकी है। वार्ड में भर्ती मरीजों का कहना है कि जूनियर डॉक्टर वार्ड के अंदर किसी को भी वीडियो बनाने नहीं देते। अगर कोई तीमारदार अपने मरीज की फोटो खींचना चाहता है उसे भी जूनियर डॉक्टर मना करते हैं। कई दफा उससे अभद्रता करते हैं।
  • कुछ दिनों पहले एक मरीज के साथ आए तीमारदारों का मोबाइल तक जूनियर डॉक्टरों ने छीन लिया था हालांकि तीमारदार के माफी मांगने पर मोबाइल फोन वापस किया था।
  • पिछले माह दो अप्रैल को इमरजेंसी में भर्ती मरीज का वीडियो बनाने के दौरान जूनियर डॉक्टरों का तीमारदारों से विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed