{"_id":"5b7abf9542c792462e3b2d8b","slug":"91534771093-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम- दो मंजिला इमारत की दीवार गिरी, तीन घायल-City","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम- दो मंजिला इमारत की दीवार गिरी, तीन घायल-City
Updated Mon, 20 Aug 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
श्रेणी -
...............................
फोटो
...............................
दो मंजिला इमारत की दीवार गिरी, तीन घायल
- बड़ागांव गेट बाहर बंगला घाट के पास हुआ हादसा
- मलबे में दबकर घायल एक युवती की हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोतवाली इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक दो मंजिला इमारत की दीवार भरभरा कर गिर गई। जिसकी चपेट में आकर दो युवतियों सहित एक महिला घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां एक युवती की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया। देर शाम जेसीबी से मलबा हटाए जाने का काम चलता रहा।
सेामवार सुबह बड़ागांव गेट बाहर स्थित बंगला घाट से पहले मंदिर के पास दो मंजिला इमारत में काम चल रहा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक दूसरी मंजिल की इमारत भरभरा कर गिर पड़ी। इसी बीच यहां से निकल रही इलाके की रहने वाली वर्षा साहू (22), भागेश्वरी शर्मा (45) और उनकी पुत्री स्वाती (18) घायल हो गईं। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल उमेश चंद्र त्रिपाठी और अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
जहां हालत गंभीर होने पर वर्षा साहू को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची जेसीबी से मलबा हटाने का काम चलता रहा। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ भी जमा रही। जिसे हटाने में पुलिस को कड़ी मशक्क्त भी करना पड़ी। देर शाम मौके पर कोतवाली पुलिस व नगर निगम के अफसर डटे रहे।