फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पास कराने के नाम पर हो रही ठगी, रहें सावधान

पास कराने के नाम पर हो रही ठगी, रहें सावधान

Sun, 14 Apr 2019 03:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 03:07 AM IST
विज्ञापन
पास कराने के नाम पर हो रही ठगी, रहें सावधान
पास कराने के नाम पर हो रही ठगी, छात्र रहें सावधान
विज्ञापन


झांसी। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने वाला है। ऐसे में फर्जी कॉल कर पास कराने का दावा करने वालों की शिकायतें अन्य जिलों से मिलने के बाद से शिक्षा विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। वहीं, प्रयागराज बोर्ड की ओर से भी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। ऐसे में कुछ ठग सक्रिय हो गए हैं जो अभिभावकों और छात्र-छात्राओं के नंबर पर फोन कर पास कराने के नाम पर एकाउंट में रुपये डालने की मांग कर रहे हैं तथा मना करने पर फेल करने की धमकी दे रहे हैं। इस प्रकार के मामले अन्य जिलों में प्रकाश में आए हैं जिसके बाद प्रयागराज बोर्ड के अफसरों ने मामले को संज्ञान में लेने के बाद सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को सतर्क रहकर अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को सावधान रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. नीरज पांडेय ने बताया कि इस प्रकार का एक भी मामला फिलहाल एक भी नहीं मिला है। बावजूद, सतर्क रहने की हिदायत दी है। उन्होंने बताया कि बोर्ड के रिजल्ट को तैयार किया जा रहा है। इसलिए, फोन पर प्राप्त होने वाली फर्जी कॉलों से सावधान रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed