{"_id":"5c8ab8b2bdec22146f51487c","slug":"81552595122-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने किया मकान में घुसने का प्रयास-Dehat","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने किया मकान में घुसने का प्रयास-Dehat
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने किया मकान में घुसने का प्रयास
झांसी। थाना सीपरी बाजार इलाके में बदमाशों ने एक मकान में घुसने का प्रयास किया, लेकिन आहट पाकर परिजन जाग गए। लोगोें की आवाज सुनकर बदमाश भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
बुधवार रात सीपरी बाजार स्थित नंदनपुरा स्थित एक मकान में बदमाशों ने खिड़की के सहारे अंदर घुसने का प्रयास किया। इसी बीच कमरे में सो रहे परिजनों की आंख खुल गई। परिजनों ने फोन पर पड़ोसियों की जानकारी दी। इसी बीच बदमाशों के गली में होने की जानकारी लगते ही पड़ोसियों ने हल्ला मचा दिया। शोरशराबा सुनकर बदमाश गलियों से होते हुए भाग गए। इस बीच लोगों ने पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पाकर सीपरी बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के सहारे बदमाशों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके पहले भी पिछले सप्ताह बदमाशों की चहलकदमी से लोग दहशत में हैं।
एसएसपी हुए नाराज
मामले की जानकारी एसएसपी डॉॅ. ओपी सिंह तक पहुंची, जिस पर उन्होंने सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा को बुलाकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जल्द बदमाशों को पकड़ने के निर्र्देश दिए। उन्होेंने कहा कि रात के समय पर्याप्त गश्त की जाए। आवास विकास इलाके में पहले भी बदमाशों के आने जाने की जानकारी मिली है। इस इलाके में पुलिस बल रात के समय गश्त करे। वेे स्वयं इसकी जांच करेंगे।