फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   घर से उठाई बाइक दिखा दी लावारिस

घर से उठाई बाइक दिखा दी लावारिस

Thu, 02 Nov 2017 01:30 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
घर से उठाई बाइक दिखा दी लावारिस
घर से उठाई बाइक दिखा दी लावारिस
विज्ञापन

ललितपुर। जाखलौन थाना पुलिस की कार्यप्रणाली का एक नया मामला सामने आया है। यह मामला घुटारी गांव का है, जहां पुलिस ने एक युवक के घर से मोटरसाइकिल जब्त की, लेकिन न्यायालय में उसे लावारिस मोटरसाइकिल दर्शाते हुए पत्र भेजा है। जबकि पीड़ित ने एक वीडियो वायरल किया है, जिसमें दिख रहा है कि बाइक को पुलिस भीड़ के सामने ही घर से लेकर जा रही है।
समय-समय पर जिले की पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जाते रहे हैं। कुछ दिन पहले ही जखौरा थाना पुलिस ने न्यायालय में खड़े आरोपी को उसी समय दूसरे मामले में फंसाकर जेल भेज दिया था। इसके बाद न्यायालय ने पुलिस से जवाब तलब किया था। इसी तरह जाखलौन थाना क्षेत्र में भी एक मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने एक युवक के घर से मोटरसाइकिल को उठा लिया और थाने ले आई। इसके बाद जब युवक ने पुलिस से मोटरसाइकिल वापस मांगी तो पुलिस ने उसे लावारिस वाहन बताकर चालान कर दिया। पीड़ित युवक ने एसपी को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। घुटारी गांव निवासी बाबूलाल पुत्र गजईं ने एसपी को शिकायतीपत्र देकर बताया कि 18 अक्तूबर को मेरा बेटा किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान जाखलौन थानाध्यक्ष पुलिसबल के साथ आए और उसके घर में खड़ी मोटरसाइकिल को अपने साथ ले गए। पीड़ित ने बताया कि उसके घर में चोरी होने के मामले में गांव के ही एक दबंग के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज करवाया था। उक्त व्यक्ति का थाने में संपर्क होने के कारण पुलिस राजीनामा करने का दबाव बना रही है। राजीनामा न करने की दशा में आए दिन मुझे परेशान किया जाता है। पीड़ित ने बताया कि जब उसने थाने जाकर मोटरसाइकिल उठाने के संबंध में जानकारी मांगी तो पुलिस ने बताया कि उक्त मोटरसाइकिल गांव में लावारिस खड़ी थी। आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन किसी ने जानकारी नहीं दी। इस कारण बाइक को थाने में दाखिल करवा दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं पीड़ित ने एक वीडियो वायरल करते हुए बताया कि यह मोटरसाइकिल पुलिस ने उसके घर से उठाई है। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस द्वारा बाइक जब्त करते समय काफी संख्या में लोग मौजूद थे और पीड़ित के घरवाले बाइक न ले जाने का निवेदन कर रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में पीड़ित के परिजनों को थानाध्यक्ष हड़काते हुए भी दिख रहे हैं। पीड़ित ने एसपी को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed