फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम: नहीं होगा डीजे का शोर-City

क्राइम: नहीं होगा डीजे का शोर-City

Mon, 28 Aug 2017 02:40 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 02:40 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: नहीं होगा डीजे का शोर-City
श्रेणी - अपराध
विज्ञापन

-------------
विसर्जन शोभा यात्राओं में नहीं होगा डीजे का शोर
सब हेड... मध्यम ध्वनि के लाउडस्पीकर ही बजाए जा सकेंगे
- पुलिस ने डीजे संचालकों के पेच, नोटिस जारी कर दी सख्त हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन शोभायात्राओं में डीजे का शोर नहीं होगा। शोभा यात्राओं केवल मध्यम ध्वनि के लाउडस्पीकर ही बजाए जा सकेंगे। इसके लिए पुलिस ने डीजे संचालकों को नोटिस जारी कर सख्त हिदायत दी है। शोभायात्रा में डीजे बजता पाए जाने पर संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
गणेश प्रतिमाओं का एकादशी दो सितंबर और चतुर्दशी पांच सितंबर को विसर्जन होगा। विसर्जन के लिए प्रतिमाएं लक्ष्मी ताल के अलावा पहूज नदी, बेतवा नदी भी ले जाई जाएंगी। पूर्व के वर्षों में तमाम प्रतिमाओं को भक्तों की टोली डीजे के साथ ले जाते थे। एक साथ कई प्रतिमाओं के साथ चल रहे डीजे बजने से भारी शोर होता था। इस स्थिति पर नियंत्रण के लिए शोभायात्राओं में डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। शोभा यात्रा के साथ केवल मध्यम ध्वनि के लाउडस्पीकर ही बज सकेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए थाना स्तर से डीजे संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। कुछ थानों में संचालकों की बैठक भी की जा चुकी है, जिसमें डीजे संचालकों को हिदायत दी गई है कि शोभा यात्रा में डीजे बजता पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी वीके तिवारी ने बताया कि इस नियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। शहर के सभी डीजे संचालकों को इसकी जानकारी दे दी गई है। इसके अलावा गणेशोत्सव पंडालों में नियमानुसार रात दस बजे बात लाउडस्पीकर बजाना प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed