फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम: विक्षिप्त ने आग लगाई-City

क्राइम: विक्षिप्त ने आग लगाई-City

Mon, 31 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
क्राइम: विक्षिप्त ने आग लगाई-City
श्रेणी - अपराध
विज्ञापन

--------------
बीच सड़क पर मिट्टी का तेल डालकर खुद को फूंका
- बुरी तरह झुलसा अधेड़, घटना से फिल्टर रोड क्षेत्र में रही सनसनी
- मानसिक स्थिति नहीं बताई जा रही है ठीक
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
थाना कोतवाली इलाके में फिल्टर रोड पर एक अधेड़ ने बीच सड़क पर खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
सोमवार की दोपहर दतिया गेट से फिल्टर की ओर जाने वाली सड़क पर मस्जिद के पास मऊरानीपुर के स्यावरी निवासी संजय गुप्ता (45) ने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। बीच सड़क पर हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आग से व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन

नईबस्ती चौकी इंचार्ज लोकेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि व्यक्ति के पास से मिले मोबाइल के माध्यम से पता चला है कि वह एक मंदिर में पूजा पाठ करता है। बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह यहां कैसे आया और उसने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed