{"_id":"595a596e4f1c1be20a8b4b09","slug":"81499093358-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी करने वाले पति समेत नौ पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरी शादी करने वाले पति समेत नौ पर मुकदमा
Updated Mon, 03 Jul 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दूसरी शादी करने वाले पति समेत नौ पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। थाना जखौरा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन महिला समेत नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व षड़यंत्र रचकर पति की दूसरी शादी कराने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी, जिसके बाद यह आदेश आया है।
जखौरा के ग्राम सीरोन खुर्द निवासी महिला सविता पुत्री तुलसीराम ने न्यायालय को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह तालबेहट क्षेत्र के ग्राम रानीपुर में रहने वाले पवन कुमार से हुआ था। शादी के बाद से ही उसका पति पवन व उसके परिवार के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। जब पीड़िता के माता-पिता जब मांग पूरी नहीं कर सके तो ससुराल के लोगों ने षड़यंत्र रचकर व धोखाधड़ी करके उसके पति पवन का दूसरा विवाह करा दिया। पीड़िता का आरोप है कि वह अपने मायके में आ गई और उसने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की। लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस में शिकायत की बात को लेकर ससुरालीजन आक्रोशित हो गए और विगत 20 सितंबर 2016 की दोपहर ससुराली उसके मायके आ गए और उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि यदि दोबारा पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली और घटना की जानकारी दी। न्यायालय के निर्देश पर जखौरा पुलिस ने आरोपी पति पवन कुमार, ससुर हरीशंकर, सास अकलवती, ननद विद्या पत्नी हरीराम, जेठ रतनलाल व जेठानी विनीता, देवर राहुल समेत राजाराम व महेंद्र पुत्र शिवदयाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दहेज लोभी ससुरालियों पर मुकदमा
ललितपुर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सात नामजद ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या का मामला दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के मुुहल्ला आजादपुरा निवासी रज्जन लाल पुत्र नत्थू बाल्मीकि ने न्यायालय को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पुत्री कविता का विवाह महरौनी क्षेत्र के ग्राम सैदपुरा निवासी देंवेंद्र के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दामाद देवेंद्र व उसके परिवार के लोग उसक ी पुत्री को दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित करते थे। 2016 माह फरवरी में ससुरालियों ने उसकी पुत्री के साथ मारपीट की, जिसकी सूचना उसने मायके में दी। जब मायके वाले कविता को लेने उसके ससुराल पहुंचे तो उसकी हालत काफी नाजुक थी। परिजनों ने उसको उपचार के लिए भर्ती कराया, लेकिन कुछ दिन बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने ससुरालियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पत्नी देेवेंद्र पुत्र रामलाल, सास सुषमा, ननंद पिंकी व सोनम, मुकेश पुत्र फौजी, सुखवती पत्नी मुकेश और ससुर रामलाल पुत्र घमंडी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ केस
ललितपुर। थाना पाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ षड़यंत्र रचकर महिला व उसके बच्चों को बेचने की नियत से फुसलाकर ले जाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पाली के ग्राम पटऊआ निवासी भागीरथ ने न्यायालय को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीती 09 मई की देर रात गांव के रघुनाथ पुत्र फूल सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पुत्र की पत्नी को फुसलाकर ले गया। महिला अपने साथ दोनों बच्चों व घर में रखे जेवरात भी ले गई। उसने आरोप लगाया कि आरोपियों ने इस घटना को अंजाम उसकी बहू व उसके दोनों बच्चों को बेचने के लिए किया है। पाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी रघुनाथ पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम पटऊआ, अनीता पत्नी गोविंद सिंह निवासी मध्यप्रदेश का जिला रायसेन, निशा पत्नी नरेश जाट निवासी भोपाल, दिनेश जाट निवासी भोपाल, सुलोचना पत्नी राजेश निवासी भोपाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।