फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम-पहूज नदी में डूबा युवक, नहीं लगा सुराग-City

क्राइम-पहूज नदी में डूबा युवक, नहीं लगा सुराग-City

Mon, 03 Sep 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
क्राइम-पहूज नदी  में डूबा युवक, नहीं लगा सुराग-City
पहूज नदी में डूबा युवक, नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

- गांव के लोगों के साथ आया था पानी देखने
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में रहने वाला युवक पहूज नदी में डूबकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ गांव वाले भी पहुंचे। देर रात युवक की खोजबीन जारी थी, लेकिन सुराग नहीं लग सका।

कोटबेहटा निवासी अवधेश का पुत्र सोनू (18) घर में मौजूद था। इसी बीच गांव वाले पहूज नदी का पानी देखने जा रहे थे। इसी बीच सोनू भी गांव के युवकों के साथ पहूज नदी का पानी देखने पहुंच गया। बताया गया है कि वह नदी के किनारे खड़ा था, इसी बीच अचानक तेज बहाव आ जाने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और गिरकर वह पानी मेें चला गया। यह देखकर मौके पर अफरा - तफरी का माहौल भी पैदा हो गया। सूचना मिलते ही सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। गोताखोराें को बुलाकर देर रात सोनू की खोजबीन जारी रही, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed