फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम: शादी वाले घर में पसरा मातम,,-City

क्राइम: शादी वाले घर में पसरा मातम,,-City

Thu, 14 Sep 2017 09:07 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
क्राइम: शादी वाले घर में पसरा मातम,,-City
मऊरानीपुर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-----------------------
दूल्हे के चाचा की सड़क दुर्घटना में मौत
सखी के हनुमान मंदिर के पास हुआ हादसा, साथी की हालत नाजुक
रानीपुर के एक परिसर में शादी की खुशियां मातम में बदली
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
रानीपुर के मुहल्ला झंडापुरा में रहने वाले एक परिवार में शादी की खुशियां बृहस्पतिवार को मातम में बदल गई। डबरा से बारात में शामिल होकर घर लौट रहे दूल्हे के चाचा फिरोज और उनके एक साथी बंटी की बाइक में सखी के हनुमान मंदिर के पास कानपुर-मेडिकल बाईपास पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में फिरोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बंटी की हालत नाजुक बनी हुई है।
रानीपुर के झंडापुरा निवासी हल्कू के पुत्र इरफान की बारात बुधवार को मध्य प्रदेश के डबरा गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह इरफान के चाचा फिरोज शादी में मिली बाइक को लेकर रानीपुर लौट रहे थे। रानीपुर के लाडगंज मुहल्ला निवासी बंटी पुत्र हुसैन बख्श भी उनके साथ था। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वे दोनों जब कानपुर-मेडिकल बाईपास से होकर गुजर रहे थे, तभी सखी के हनुमान मंदिर के पास अज्ञात वाहन उनको टक्कर मारकर भाग गया। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर बजरंग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तब तक फिरोज की मौत हो चुकी थी। बंटी को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। बाद में खबर लगने पर पहुंचे परिजन बंटी को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

इधर, हादसे की खबर से रानीपुर में परिजनों के बीच कोहराम मच गया। देखते ही देखते शादी की खुशियां मातम में बदल गई। क्षेत्र के लोगों में भी शोक छा गया। रानीपुर संवाददाता के अनुसार 15 सितंबर को हल्कू की बेटी की शादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed