फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम- अपराधियों के साथ परिवार का भी तैयार करें ब्यौरा-City

क्राइम- अपराधियों के साथ परिवार का भी तैयार करें ब्यौरा-City

Fri, 08 Jun 2018 03:04 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
क्राइम- अपराधियों के साथ परिवार का भी तैयार करें ब्यौरा-City

विज्ञापन
अपराधियों के साथ परिवार का भी तैयार करें ब्योरा: आईजी
- अपराध समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। आईजी बीआर मीणा ने अपराध समीक्षा बैठक मेें निर्देश दिए कि जीआरपी थाने में दर्ज अपराधियों के साथ उनके परिवार का भी ब्योरा तैयार करें, ताकि जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जा सके।
पुलिस लाइन में हुई अपराध समीक्षा बैठक में उन्हाेंने कहा कि जमानत पर छूटे अपराधियों की लिस्ट तैयार कर उन पर निगाह रखी जाए। जहरखुरानी की घटनाओं पर पूरी तरह लगाम लगे, इसके लिए दिन और रात के समय स्टेशन व ट्रेनाें में सुरक्षा व्यवस्था चौकस रहे। रात के समय ट्रेनों में ड्यूटी करने वाले स्क्वाएड कर्मचारी पूरी सजगता के साथ ड्यूटी करें। चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए स्टेशन पर तैनात कर्मचारी व पैंट्री कार कर्मचारियों की सत्यापन प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाए। रात के समय कोचाें की जांच कर संदिग्ध नजर आने पर तत्काल पूछताछ करें।
विज्ञापन

इसके बाद थाने पहुंचकर निरीक्षण किया। यहां अभिलेख और असलहों के रखरखाव की जानकारी लेते हुए दिशा- निर्देश दिया। एक वर्ष से पंजीकृत किए जा रहे मुकदमों की स्थिति को जाना। थाने में तैयार किए गए 50 अपराधियों की सूची को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार से जानकारी की। पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं। इस मौके पर एसपी रेलवे हिमांशु कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed