फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ट्रक ने खड़े डंपर में टक्कर मारी

ट्रक ने खड़े डंपर में टक्कर मारी

Wed, 03 Apr 2019 10:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने खड़े डंपर में टक्कर मारी
काम की तलाश में निकला था, हादसे में चली गई जान
विज्ञापन

झांसी। चिरगांव के सेमरी टोल प्लाजा के पास ट्रक डंपर की भिड़ंत में घायल एक युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक अपने साथियों के साथ काम की तलाश में इंदौर जा रहा था। बुधवार को सूचना पर आए परिजनों ने मृतक की शिनाख्त कर ली।

लखीमपुर खीरी के निवासन थाना क्षेत्र के राजपुर दरेरी निवासी मोहम्मद शफीक का पुत्र सलीम (19) अपने साथी रामसंजीवन और सर्वेश के साथ ट्रक में सवार होकर इंदौर के लिए निकला था। इंदौर में उसके रिश्तेदार रहते हैं। मंगलवार की दोपहर चिरगांव क्षेत्र सेमरी टोल प्लाजा के पास हाइवे पर सड़क किनारे खड़े एक डंपर का पंचर टायर बदला जा रहा था। तभी उक्त ट्रक के चालक ने डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसमें सवार तीनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त तीनों को निकट के सामुदायिक केंद्र मेें भर्ती कराया, जहां से सलीम को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में सलीम की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed