फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पत्नी का पर्स चोरी, पति की जेब कटी

पत्नी का पर्स चोरी, पति की जेब कटी

Tue, 07 May 2019 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
पत्नी का पर्स चोरी, पति की जेब कटी
पत्नी का पर्स चोरी, पति की जेब कटी
विज्ञापन


झांसी। सदर बाजार थाना क्षेत्र के कचहरी चौराहे के पास से एक महिला के बैग से पर्स चोरी हो गया। दो दिन बाद ही अजमेर से लौटे महिला के पति की भी जेब कट गई। सोमवार को पति-पत्नी कचहरी चौराहे के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर चोरों को तलाशते रहे। दंपति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।

सदर बाजार क्षेत्र के भट्टागांव निवासी अखिलेश बुधौलिया बोरिंग मशीन के ऑपरेटर हैं। वह अजमेर में काम करते हैं। विगत चार मई को वह अजमेर से झांसी आए। शाम चार बजे वह कचहरी चौराहा से ऑटो पकड़कर भट्टागांव जा रहे थे। साथ में एक युवक बैठा था। युवक सदर बाजार में उतर गया। थोड़ी देर बाद उनको जेब कटने का पता लगा। चोर ने ब्लेड से उनके पेंट को काटा और अंदर की जेब में रखे 30,500 रुपये चोरी कर ले गया। ऑटो चालक से पूछताछ की लेकिन वह भी सदर बाजार चौराहे पर उतरे युवक के बारे में कुछ नहीं बता सका। इसी तरह अखिलेश बुधौलिया की पत्नी माधुरी दो मई को खरीदारी करने शहर जा रही थीं। वह भट्टागांव से कचहरी चौराहा आईं। दूसरे ऑटो में वह बैठने ही वाली थीं, तभी उन्होंने देखा कि बैग के अंदर रखा छोटा पर्स चोरी हो चुका है। पर्स में छह हजार रुपये रखे थे। सोमवार को पति-पत्नी कचहरी चौराहे के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर चोरों को तलाशते रहे। अखिलेश का कहना था कि वह काफी दिनों के बाद घर आया था। अजमेर से कमाकर वह जो पैसा ला रहा था, उससे बच्चों के स्कूल की फीस जमा करनी थी। घर का अन्य सामान लेना था, लेकिन सब कुछ धरा रह गया। वहीं इस मामले में सदर बाजार थाना प्रभारी का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed