{"_id":"5b9421a0867a55013d119c38","slug":"31536434592-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: 3.50 लाख रुपये लेकर मुनीम लापता-City","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: 3.50 लाख रुपये लेकर मुनीम लापता-City
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़े तीन लाख रुपये लेकर मुनीम लापता
- दुकानदार ने पुलिस को दी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सुभाषगंज के किराना दुकानदार के साढ़े तीन लाख रुपये लेकर उनका मुनीम लापता हो गया। मुनीम के परिजनों को भी उसका कोई पता नहीं है। दुकानदार ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।
कोतवाली क्षेत्र के अजय इनक्लेव कालोनी निवासी अरविंद साहू की सुभाषगंज मे किराने की दुकान है। उनकी दुकान पर पिछले एक साल से उन्नाव बालाजी रोड पर किराए के मकान में रहने वाला अन्नू कुशवाहा मुनीम का काम कर रहा है। शुक्रवार की दोपहर उन्होंने अपने मुनीम को साढ़े तीन लाख रुपये देकर भारतीय स्टेट बैंक की मिनर्वा शाखा में जमा करने के लिए भेजा, लेकिन इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। इधर, मुनीम जब कई घंटों तक नहीं लौटा तो दुकानदार ने उसकी खोजबीन की। उसके घर पहुंचकर माता- पिता और छोटे भाई से जानकारी ली, लेकिन उन्होंने भी अनभिज्ञता जाहिर की। बाद में दुकानदार ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।