फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम- लापत युवक का शव रेलवे ट्रेक पर मिला-Dehat

क्राइम- लापत युवक का शव रेलवे ट्रेक पर मिला-Dehat

Wed, 22 Aug 2018 06:04 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 06:04 AM IST
विज्ञापन
क्राइम- लापत युवक का शव रेलवे ट्रेक पर मिला-Dehat
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला लापता युवक का शव
विज्ञापन

सब हेड: शव के पास मिले कपड़े, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
- चाट का ठेला लगाता था, सोमवार की शाम से गायब था
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोतवाली इलाके में रहने वाले युवक का शव सीपरी पुल के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। शव से कुछ दूरी पर मृतक के कपड़े मिले। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनाें को सूचना दी। परिजनों ने भी हत्या का आरोप लगाया है।

पठौरिया निवासी राजू उर्फ हरिश्चंद्र (35) चाट का ठेला लगाता था। सोमवार की शाम वह घर से किसी काम के सिलसिले में निकला था। वह देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार को सीपरी पुल से कुछ दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में राजू का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। सूचना पाकर परिजन भी पहुुंच गए। परिजनों का आरोप है कि शव से कुछ कदम की दूरी पर राजू के कपड़े मिले। शरीर पर कपड़े न होने की वजह से उसकी हत्या की गई है। सीपरी बाजार थाना प्रभारी अशोक कुमार वर्मा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed